क्रिकेट

TATA IPL 2025 Suspended: आईपीएल एक हफ्ते के लिए हुआ स्थगित, BCCI को करोड़ों का नुकसान, यहां जानें डिटेल में जानकरी

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान 11वें ओवर में अचानक स्टेडियम की फ्लडलाइट्स बंद हो गईं, जिसे शुरुआत में तकनीकी गड़बड़ी माना गया. लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि यह रुकावट जम्मू, पठानकोट और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में एयर रेड अलर्ट की वजह से हुई है. जैसे ही खतरे की सूचना मिली, खिलाड़ियों और दर्शकों को तुरंत स्टेडियम से बाहर निकाला गया.

TATA IPL 2025 Suspended: आईपीएल एक हफ्ते के लिए हुआ स्थगित, BCCI को करोड़ों का नुकसान, यहां जानें डिटेल में जानकरी
आईपीएल

TATA IPL 2025 Called Off: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025 ) को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है. आज यानी नौ मई को बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. आज BCCI की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं, ताकि फैंस समेत किसी भी खिलाड़ी को किसी तरह का नुकसान न हो, विदेशी खिलाड़ियों को धीरे-धीरे स्वदेश लौटने का निर्देश दिया गया है. यह फैसला तब सामने आया जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा. 9 मई को बीसीसीआई द्वारा लिए जाने वाले मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल कुछ समय के लिए पीछे छूट सकता है. TATA IPL 2025 Suspended: आईपीएल अनिश्चित काल के लिए स्थगित, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते टेंशन के बाद सुरक्षा को लेकर BCCI का बड़ा फैसला

इस फैसले से बीसीसीआई को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैं. आईपीएल के दौरान बीसीसीआई की सबसे ज्यादा कमाई टिकटों की बिक्री से होती है. मैच का टिकट जितना ज्यादा बिकेगा बीसीसीआई की कमाई उतनी ज्यादा होगी. आगामी कई मैचों के टिकट पहले से ही बुक थे ऐसे में बीसीसीआई को इन सभी टिकट का रिफंड करना होगा. जिसका सीधा असर बीसीसीआई की कमाई पर भी पड़ेगा. इसके अलावा आईपीएल स्थगित होने के कारण मीडिया राइट्स, एडवरटाइजिंग डील्स भी बंद करना पड़ेगा.

बता दें कि बीसीसीआई मुख्य रूप से आईपीएल और इससे जुड़े मीडिया राइट्स, प्रमोशन और एडवरटाइजिंग से कमाई करता है. आईपीएल में प्रसारण अधिकार, प्रायोजन और टिकट बिक्री बीसीसीआई की कमाई में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा.

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान 11वें ओवर में अचानक स्टेडियम की फ्लडलाइट्स बंद हो गईं, जिसे शुरुआत में तकनीकी गड़बड़ी माना गया. लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि यह रुकावट जम्मू, पठानकोट और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में एयर रेड अलर्ट की वजह से हुई है. जैसे ही खतरे की सूचना मिली, खिलाड़ियों और दर्शकों को तुरंत स्टेडियम से बाहर निकाला गया.

धर्मशाला से खिलाड़ियों और टीम स्टाफ को निकालने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है. चूंकि उत्तरी भारत के अधिकांश एयरस्पेस को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है, इसलिए दोनों टीमों को पहले सड़क मार्ग से पठानकोट और फिर वहां से ट्रेन द्वारा दिल्ली पहुंचाया जाएगा. यह स्थिति 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्पन्न हुई, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की, जिसके बाद से सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).