IPL 2025 Mega Auction: आगामी मेगा ऑक्शन में इन ऑलराउंडर्स को अपनी टीम में लेना चाहेगी RCB, अपने प्रदर्शन से मचा सकते हैं कोहराम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credits: IPL/Twitter)

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) के लिए होने वाले आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) का इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ हैं. इस बीच मेगा ऑक्शन को लेकर सभी टीमों ने भी अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बार ऑक्शन में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं. आईपीएल 2025 की तैयारियां धीरे-धीरे शुरू हो जाएंगी. आईपीएल के अगले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है. इससे पहले टीमें खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी करेंगी. इस मेगा ऑक्शन के बाद कई बड़े खिलाड़ियों की टीम बदल जाएगी.

आगामी आईपीएल मेगा ऑक्शन में आलराउंडर्स की डिमांड सबसे ज्यादा हो सकती है. पिछले कुछ सालों में आलराउंडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. इस मेगा ऑक्शन में कई आलराउंडर्स भी नजर आएंगे, जिनकी कीमत सबसे ज्यादा हो सकती है. IPL 2025: जहीर खान लखनऊ सुपर जाइंट्स के बनेंगे नए मेंटोर, सामने आई बड़ी अपडेट

आईपीएल 2025 में कई बड़े आलराउंडर्स दूसरी टीमों से खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं आईपीएल की सबसे मशहूर टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अभी भी अपने पहले आईपीएल खिताब का बेसब्री से इंतजार है. आरसीबी जब मेगा ऑक्शन में उतरेगी तो उसकी नजर ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर भी होगी. मेगा ऑक्शन में आईसीसी इन 3 ऑलराउंडर्स को अपनी टीम में शामिल कर सकती है.

इन 3 ऑलराउंडर्स पर होगी आरसीबी की नजर

आशुतोष शर्मा: आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आशुतोष शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. आईपीएल के इतिहास में आशुतोष शर्मा पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए 100 से अधिक रन बनाया है. आईपीएल के पिछले सीजन में आशुतोष शर्मा 11 मैचों में 167.26 की स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए थे. अगर आशुतोष शर्मा आगामी मेगा ऑक्शन में जाते हैं तो आरसीबी उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती है.

ग्लेन फिलिप्स: न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स आईपीएल के पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. टी20 क्रिकेट में ग्लेन फिलिप्स काफी खतरनाक बल्लेबाजी करते हैं. ग्लेन फिलिप्स टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. इसके अलावा गेंदबाजी से भी ग्लेन फिलिप्स टीम को कई मैच जितवाए हैं. ऐसे में अगर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ग्लेन फिलिप्स को रिलीज करती हैं तो आरसीबी बड़ी बोली लगा सकती है.

लियाम लिविंगस्टोन: इंग्लैंड के घातक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हैं. बल्ले के साथ-साथ लियाम लिविंगस्टोन गेंद से भी मैच का रूख पलट सकते हैं. पिछले सीजन में लियाम लिविंगस्टोन कुछ खास नहीं कर पाए हैं. पिछले सीजन में लियाम लिविंगस्टोन ने 7 पारियों में 22.20 की औसत से 111 रन बनाए. इसके अलावा गेंदबाजी में लियाम लिविंगस्टोन ने महज 3 विकेट ही अपने नाम कर पाए. ऐसे में पंजाब की टीम आगामी ऑक्शन में लियाम लिविंगस्टोन को रिलीज कर सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो लियाम लिविंगस्टोन को आरसीबी अपनी ओर कर सकती है.