IPL 2025: 17 मई से दोबारा शुरू होगी आईपीएल की जंग, इन टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, जानें कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच
27 मई को लीग स्टेज समाप्त होने के बाद एक दिन आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला जाएगा. इसके बाद 29 मई से प्लेऑफ का आगाज होगा. लगातार दो दिन यानी 29 और 30 मई को मैच खेले जाएंगे. 3 जून को आईपीएल के 18वें सीजन का नया चैंपियन मिल जाएगा. 3 जून को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
Indian Premier League 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टाटा आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों को दोबारा शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. नए शेड्यूल के तहत बाकी के मैच 17 मई से खेले जाएंगे. बता दें कि भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan War) के बीच तनाव के कारण ब्लैकआउट की वजह से 8 मई को धर्मशाला (Dharmsala) में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs SC) का मैच बीच में ही रोक देना पड़ा था. बाकी के मैच भी स्थगित कर दिए गए थे, जिसके बाद नए शेड्यूल का इंतजार किया जा रहा था. आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था. बीसीसीआई ने ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टीम को बड़ा झटका दिया है. 9 मई को बीसीसीआई द्वारा लिए जाने वाले मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल कुछ समय के लिए पीछे छूट सकता है. निलंबन से आईपीएल के 16 मैच बाकी बच गए, जिनमें 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच शामिल हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2025: 17 मई से दोबारा शुरू होगा ऑरेंज कैप का घमासान, अब तक इस बल्लेबाज ने मचाई तबाही; जानें विराट कोहली का क्या हैं हाल
आईपीएल का 18वां सीजन स्थगित होने से पहले धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला रोक दिया गया था. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही थी और जब मैच रोका गया तो उनका स्कोर 10.1 ओवरों में 122 रन था. अगर पंजाब किंग्स इस मुकाबले को जीत जाती हैं, तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन जाती. अब बीसीसीआई ने जब नए शेड्यूल का ऐलान किया है. इस बीच दो डबल हेडर भी हैं. बीसीसीआई ने मुकाबलों के लिए 6 वेन्यू चुने हैं.
आईपीएल 2025 में बाकी बचे लीग मैच दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे. 17 मई को जब टूर्नामेंट दोबारा शुरू होगा, तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स एक-दूसरे के आमने सामने होंगी. दोनों टीमों का मुकाबला बेंगलुरु में होगा.
17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा. आईपीएल के 18वें सीजन में कुल 17 मुकाबले बचे हैं. इस दौरान 13 लीग मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं बाकी बचे चार प्लेऑफ्स के मैच हैं. लीग के सभी मुकाबलों के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है. वहीं प्लेऑफ्स किस मैदान में खेले जाएंगे. इसका ऐलान होना अभी बाकी हैं.
27 मई को खेला जाएगा आखिरी लीग मुकाबला
27 मई को आईपीएल का आखिरी लीग मैच खेला जाएगा. अभी तक केवल तीन ही टीमें ऐसी हैं, जो इस साल के सीजन से बाहर हो चुकी हैं. इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें शामिल हैं. अब बाकी तीन और टीमें कौन सी होंगी, इसका 27 मई तक हो जाएगा.
3 जून को होगा आईपीएल का फाइनल
27 मई को लीग स्टेज समाप्त होने के बाद एक दिन आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला जाएगा. इसके बाद 29 मई से प्लेऑफ का आगाज होगा. लगातार दो दिन यानी 29 और 30 मई को मैच खेले जाएंगे. 3 जून को आईपीएल के 18वें सीजन का नया चैंपियन मिल जाएगा. 3 जून को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने ये तो तय नहीं किया है कि फाइनल किस वेन्यू पर खेला जाएगा, लेकिन माना जा रहा है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल हो सकता हैं. जल्द ही बीसीसीआई फाइनल वेन्यू का ऐलान भी कर सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2025 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

