IPL 2024 Winner Prize Money: चैंपियन टीम पर होगी पैसों की बारिश, रनरउप भी होंगे मालामल; जानें किसे कितनी मिलेगी प्राइज मनी

आईपीएल 2024 का फाइनल सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा. चलिए जानते हैं कि चैंपियन और रनरउप टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी.

KKR vs SRH (Photo Credit: IPL/BCCI)

KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में कल खिताबी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर (Qualifier) मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. DC Retention List: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इन धुरंधर खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स, डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ होंगे रिलीज! यहां देखें पूरी लिस्ट

चैंपियन बनने वाली टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही बतौर प्राइज मनी करोड़ों रुपये दिए जाएंगे. जबकि रनरअप आने वाली टीम पर भी पैसों की जमकर बरसात होगी. वहीं, प्लेऑफ से बाहर होने वाली राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी प्राइज मनी के तौर पर बड़ी रकम मिलेगी. इसके अलावा भी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप यानी सबसे अधिक रन और सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को भी लाखों रुपये का इनाम दिया जाएगा.

आईपीएल का 17वां सीजन जीतने वाली टीम को बतौर प्राइज मनी 20 करोड़ मिलेंगे जबकि रनरअप टीम को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे. यानी जीतने और हारने वाली टीम पर पैसों की बारिश होने वाली हैं. इस बार के आईपीएल की टोटल प्राइज मनी 46.5 करोड़ रुपये है. जो टीम तीसरे पायदान पर रहेगी उसे 7 करोड़ और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को भी 6.5 करोड़ बतौर प्राइज मनी दिया जाएगा. ये प्राइज मनी पिछले कुछ सीजन से बदली नहीं है.

प्लेऑफ में हारने वाली टीम भी मालामाल होगी

इस हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे क्योंकि टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. तो वहीं, राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. आईपीएल के पहले सीजन में यानी 2008 में ट्रॉफी जीतने वाली टीम को 4.8 करोड़ रुपये मिले थे जबकि रनरअप को 2.4 करोड़ की राशि मिली थी. इसके बाद से इस प्राइज मनी में 5 गुना का इजाफा हो चुका है.

ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले को 15 लाख

आईपीएल में चैंपियन और रनरअप टीम को मिलने वाली प्राइज मनी के अलावा भी कई अवॉर्ड दिए जाते हैं. इन अवार्ड में ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेयर प्ले और इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड शामिल हैं.

इमर्जिंग प्लेयर को 20 लाख रुपये

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दिया जाता है. ऑरेंज कैप जीतने वाले को 15 लाख रुपये की धन राशि दी जाएगी. इस बार विराट कोहली ऑरेंज कैप जीतने की रेस में सबसे आगे हैं. वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है. पर्पल कैप विनर को भी 15 लाख रुपये ही मिलते हैं. पर्पल कैप की रेस में पंजाब किंग्स के पेसर हर्षल पटेल सबसे आगे हैं. इसके अलावा इमर्जिंग प्लेयर को 20 लाख रुपये मिलेंगे. मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड जीतने वाले को 12 लाख रुपये दिए जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड