IPL 2023: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भोजपुरी कमेंट्री सुन कर मंत्रमुग्ध, कहां- मुझे भोजपुरी पसंद

यह उनकी भाषा है, इसलिए वो इससे जुड़ सकते हैं. यह उनको समझ में आता है और पंजाबी के साथ भी ऐसा ही है. अब आप ऐसा कंटेंट दे रहे हैं जो सीधे फैंस से जुड़ते हैं. वे मैदान पर क्रिकेट से प्यार करते हैं, लेकिन वो जानकारी अपनी भाषा में ले रहे हैं.

एसए20 कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ( Photo Credit: Instagram)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भोजपुरी कमेंट्री सुन कर मंत्रमुग्ध हैं. आईपीएल 2023 के पिछले छह हफ्तों में फैंस भोजपुरी कमेंट्री का खूब मजा ले रहे हैं. बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह भोजपुरी के बहुत बड़े फैन बन गए हैं. ग्रीम स्मिथ 22 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के सबसे कम उम्र के कप्तान नियुक्त हुए थे. वो 2014 में क्रिकेट से रिटायर हुए. यह भी पढ़ें: आईपीएल में JioCinema ने पहली बार भोजपुरी कमेंट्री पर फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं, देखें Tweets

इस बारे में बात करते हुए स्मिथ ने कहा: मुझे भोजपुरी बहुत पसंद है. मुझे यह पसंद है. मुझे लगता है कि मैं अक्सर इसका इस्तेमाल कर सकता हूं. मैं कल रात अनिल कुंबले के साथ इस बारे में बात कर रहा था. मुझे लगता है कि इसमें लोगों से कनेक्ट करने की क्षमता है.

यह उनकी भाषा है, इसलिए वो इससे जुड़ सकते हैं. यह उनको समझ में आता है और पंजाबी के साथ भी ऐसा ही है. अब आप ऐसा कंटेंट दे रहे हैं जो सीधे फैंस से जुड़ते हैं. वे मैदान पर क्रिकेट से प्यार करते हैं, लेकिन वो जानकारी अपनी भाषा में ले रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट