क्रिकेट

IPL 2023, SRH vs MI Live Inning Update: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 193 रन का लक्ष्य, कैमरन ग्रीन ने जड़ा अर्धशतक

मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाई है. कमरून ग्रीन (64) बनाकर नाबाद लौटे और टीम डेविड 16 रन बनाकर आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए. वही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार(1),मार्क जनसेन(2), टी नटराजन (1) विकेट मिला.

IPL 2023, SRH vs MI Live Inning Update: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 193 रन का लक्ष्य, कैमरन ग्रीन ने जड़ा अर्धशतक
मुंबई इंडियंस (Photo Credits: IPL/Twitter)

कैमरन ग्रीन के अर्धशतक के बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को193 रन का लक्ष्य दिया है. 18 अप्रैल (मंगलवार) को SRH बनाम MI IPL 2023 मैच नंबर 25 हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 बजे हुआ जिसमे सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडम मर्काराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: कैमरन ग्रीन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, एमआई को मजबूत स्तिथि में पहुंचाया

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी लेकिन टी. नटराजन ने कप्तान रोहित शर्मा (38) को आउट करके अपने टीम को पहली सफलता दिलाई, उसके बाद ख़तरनाक दिख रहे ईशान किशन (38) को मार्को जेनसेन ने आउट करके पवेलियन भेज दिया उसके बाद सुर्यकुमार यादव (7) आउट करके SRH को तीसरी सफलता दिलाई. अब भुवनेश्वर कुमार ने तिलक वर्मा (37) को आउट कर दिया है.

मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाई है. कमरून ग्रीन (64) बनाकर नाबाद लौटे और टीम डेविड 16 रन बनाकर आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए. वही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार(1),मार्क जनसेन(2), टी नटराजन (1) विकेट मिला.

ट्वीट देखें:

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).