IPL 2023: बेहतरीन कप्तान साबित हुए रोहित शर्मा, शानदार रिकॉर्ड के साथ टूर्नामेंट में आगे बढ़ी है मुंबई इंडियंस

IPL 2023: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के पास रिकॉर्ड छठी बार टूर्नामेंट जीतने का सुनहरा मौका है. मुंबई इंडियंस की कामयाबी में सबसे बड़ा हाथ कप्तान रोहित शर्मा का है.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: IPL/Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया हैं. इस सीजन में अब दो ही मुकाबले बचे हैं. क्वालीफायर वन में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है. इसके बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी फाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. मुंबई इंडियंस ने इलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जॉयंट्स (Lucknow Super Giants) को 81 रन से करारी शिकस्त दी. अब क्वालीफायर टू में मुंबई इंडियंस की टक्कर गुजरात टाइटंस के साथ शुक्रवार को होगी.

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें आईपीएल का सबसे सफल कप्तान माना जाता है. मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट का आगाज बेहद ही निराशाजनक साबित हुआ. IPL 2023, GT vs MI Qualifier 2: दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को मिलेगी गुजरात टाइटंस से कड़ी चुनौती

लीग स्टेज के आधे से ज्यादा मुकाबले होने तक मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर थी. लेकिन इसके बाद टीम ने यहां से शानदार वापसी की और अगले 8 में से 6 मैचों में बेहतरीन जीत दर्ज की. इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस के पास रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका है.

मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की सबसे कामयाब टीम में से एक है. मुंबई इंडियंस की इस सफलता में रोहित शर्मा की कप्तानी का सबसे बड़ा योगदान है. साल 2013 के मीड सीजन में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कमान संभालने का अवसर मिला. कप्तानी के पहले ही सीजन में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को विजेता बना दिया.

मुंबई इंडियंस के पास है मौका

इसके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर वापस नहीं देखा. साल 2014 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ का सफर तय करने में कामयाब रही. इसके बाद साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अगुवाई में ही आईपीएल का खिताब अपने नाम दर्ज किया.

हालांकि पिछले दो साल से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा. लेकिन अब एक बार फिर रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार वापसी करते हुए खिताब की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. मुंबई इंडियंस के पास रिकॉर्ड छठी बार आईपीएल ट्रॉफी नाम करने का सुनहरा मौका है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में कोहली जड़ा 'विराट' शतक, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड