IPL 2023 MI Schedule: आरसीबी के खिलाफ 2 अप्रैल को अपना पहला मैच खेलेगी मुंबई इंडियंस, देखें MI की टीम का पूरा शेड्यूल
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस आगामी सीजन में 2 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. यहां जानें आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा की टीम का पूरा शेड्यूल.
मुंबई: शुक्रवार को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया गया. इस सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होगी. इस सीजन के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का सामना सीएसके (CSK) से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेला जाएगा. वहीं, आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मैचों का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आगामी सीजन में 2 अप्रैल को अपना पहला मुकाबला विराट कोहली की टीम आरसीबी के साथ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. IPL 2023 Schedule: आईपीएल का शेड्यूल जारी, 31 मार्च को खेला जाएगा मौजूदा चैम्पियन गुजरात टाइटंस और सीएसके के बीच पहला मुकाबला
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. वहीं, इसके बाद मुंबई इंडियंस अपना दूसरा मुकाबला एमएस धोनी की टीम सीएसके के साथ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस सीजन का तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से अरूण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा. मुंबई के शुरू के तीनों मुकाबले रोमांचक होने वाले हैं.
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के मैचों का शेड्यूल-
2 अप्रैल 2023: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, एन. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर
8 अप्रैल 2023: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम मुंबई
11 अप्रैल 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अरूण जेटली स्टेडियम दिल्ली
16 अप्रैल 2023: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
18 अप्रैल 2023: मुंबई इंडियंस बनाम सनराईजर्स हैदराबाद, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
22 अप्रैल 2023: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
25 अप्रैल 2023: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
30 अप्रैल 2023: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
3 मई 2023: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, पीसीए स्टेडियम, मोहाली
6 मई 2023: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
9 मई 2023: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
12 मई 2023: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
16 मई 2023: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स, ईकाना स्टेडियम, लखनऊ
21 मई 2023: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

