क्रिकेट

IPL 2023: पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने कहा, शार्दुल ठाकुर से ऐसी आतिशी पारी की किसी को नहीं थी उम्मीद

शार्दुल ने गुरूवार रात मात्र 29 गेंदों में 68 रन की जबरदस्त पारी खेलकर कोलकाता को 20 ओवर में सात विकेट पर 204 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. शार्दुल ने अपनी तूफानी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए.

IPL 2023: पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने कहा, शार्दुल ठाकुर से ऐसी आतिशी पारी की किसी को नहीं थी उम्मीद
शार्दुल ठाकुर (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता, 7 अप्रैल: भारतीय आलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने जबरदस्त हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स को उसके पुराने आईपीएल प्रतिद्वंद्वी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आसान जीत दिला दी. शार्दुल ने गुरूवार रात मात्र 29 गेंदों में 68 रन की जबरदस्त पारी खेलकर कोलकाता को 20 ओवर में सात विकेट पर 204 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. शार्दुल ने अपनी तूफानी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए. उन्होंने रिकू सिंह के साथ बड़ी साझेदारी कर कोलकाता को नाजुक स्थिति से उबारा. यह भी पढ़ें: LSG vs SRH, Dream11 Team Prediction IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच आज होगी काटें की टक्कर, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटसी प्लेइंग इलेवन

पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान ने शार्दुल की पारी की जमकर सराहना करते हुए कहा कि शार्दुल से ऐसी पारी की किसी को उम्मीद नहीं थी. स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए इरफान ने कहा, "शार्दुल ने मुश्किल परिस्थितियों में जो पारी खेली वह सराहनीय थी. वह जब मैदान में उतरे तब आधी केकेआर टीम डग आउट में जा चुकी थी लेकिन अपने जवाबी हमले से उन्होंने मैच का रुख बदल दिया.

आप ऐसी पारी की उम्मीद आंद्रे रसेल, नीतीश राणा और मनदीप सिंह से कर सकते हैं. लेकिन शार्दुल ने जो कहर बरपाया वह अद्भुत था. आप शार्दुल से 30-35 रनों की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन ऐसी पारी किसी की भी उम्मीदों से परे है." शार्दुल को केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया था और उन्होंने खुद को टीम में शामिल करने को सही साबित किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).