IPL 2023: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा, अच्छी बल्लेबाजी साझेदारी की कमी से मुंबई इंडियंस को हो रहा है नुकसान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि अच्छी बल्लेबाजी साझेदारी की कमी से पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को नुकसान हो रहा है जो आईपीएल 2023 में अब तक अपना खाता नहीं खोल पायी है.

Sunil Gavaskar

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि अच्छी बल्लेबाजी साझेदारी की कमी से पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को नुकसान हो रहा है जो आईपीएल 2023 में अब तक अपना खाता नहीं खोल पायी है. आईपीएल तालिका में निचले क्रम की दो टीमों दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई के बीच मंगलवार शाम को मुकाबला होना है. दोनों टीमें अब तक अपना खाता नहीं खोल पायी हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2023: RCB के कप्तान फाफ डू प्लेसिस पर 12 लाख का जुर्माना, लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए ऑन-फील्ड पेनाल्टी दी गई

गावस्कर ने आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "मुंबई की पिछले सत्र से अब तक सबसे बड़ी समस्या यह है कि उन्हें अच्छी साझेदारी नहीं मिल पा रही है. जब तक आपको अच्छी साझेदारी नहीं मिलेगी, आपके लिए बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल होगा. मुंबई इस सन्दर्भ में लगातार संघर्ष कर रही है. मुंबई को रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच संक्षिप्त लेकिन उपयोगी साझेदारी पर अपनी पारी का निर्माण करना होगा लेकिन वे असफल रहे हैं." दूसरी तरफ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी ने कहा कि दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर को अपनी पारी की गति बढ़ानी होगी क्योंकि पॉवरप्ले ओवरों में तेजी से रन स्कोर करना काफी महत्वपूर्ण है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड