IPL 2023: पूर्व ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने कहा, शुभमन गिल अगले एक दशक तक विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाएंगे

गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर 67 रन बनाकर अपनी टीम की पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. गिल हालांकि आखिरी ओवर में आउट हो गए और गुजरात के लिए मैच फिनिश नहीं कर सके.

Shubhman Gill (Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर 67 रन बनाकर अपनी टीम की पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. गिल हालांकि आखिरी ओवर में आउट हो गए और गुजरात के लिए मैच फिनिश नहीं कर सके. लेकिन उन्हें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड बल्लेबाज मैथ्यू हेडन से जमकर सराहना मिली है. यह भी पढ़ें: IPL 2023: धीमे ओवर रेट के लिए हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना

हेडन ने कहा, "गुजरात को ऐसे किसी खिलाड़ी की जरूरत थी जो जिम्मेदारी ले और पंजाब के स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ आखिर तक बल्लेबाजी करे और शुभमन गिल ने ठीक वैसा ही किया."स्टार स्पोर्ट्स ने हेडन के हवाले से कहा, "उनके कुछ शॉट्स बेहद दर्शनीय थे. वह एक क्लास खिलाड़ी है और वह अगले एक दशक तक विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाएगा."

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल ने राहुल तेवतिया और डेविड मिलर की मैच को फिनिश करने के लिए सराहना की. डूल ने कहा, "मिलर और तेवतिया ने गुजरात के लिए काम पूरा किया जब टीम को जरूरत थी. उन्होंने पिछले साल भी गुजरात के लिए ऐसा किया था और 2023 में इसे दोहरा दिया."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल