IPL 2023, DC vs GT: दिल्ली-गुजरात मैच देखने स्टेडियम आएंगे ऋषभ पंत - डीडीसीए निदेशक

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निदेशक श्याम शर्मा ने यह पुष्टि की है. शर्मा ने मंगलवार को 'आईएएनएस' से कहा, "हां ऋषभ स्टेडियम आएंगे। वह आज स्टेडियम में मौजूद रहेंगे." उन्होंने बताया कि डीडीसीए ने विशेष प्रबंध किये हैं ताकि पंत आराम से स्टेडियम में मैच देख सकें.

ऋषभ पंत (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 4 अप्रैल: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स का गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला घरेलू आईपीएल मैच देखने अरुण जेटली स्टेडियम आएंगे. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निदेशक श्याम शर्मा ने यह पुष्टि की है. शर्मा ने मंगलवार को 'आईएएनएस' से कहा, "हां ऋषभ स्टेडियम आएंगे. वह आज स्टेडियम में मौजूद रहेंगे." उन्होंने बताया कि डीडीसीए ने विशेष प्रबंध किये हैं ताकि पंत आराम से स्टेडियम में मैच देख सकें. यह भी पढ़ें: MS Dhoni: एमएस धोनी किया 38 करोड़ का किया टैक्स भुगतान, एडवांस टैक्स किया जमा

डीडीसीए निदेशक ने कहा, "यदि गोल्फ कार्ट की जरूरत होगी तो हमारे पास वह है. हम उनके लिए रास्ता सहज बनाएंगे ताकि वह बिना किसी परेशानी के स्टेडियम पहुंच सकें क्योंकि डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली खुद चीजों की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा है , "मैं उनके लिए सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं चाहता हूं लोग उन्हें परेशान नहीं करें."

उन्होंने कहा, "सुरक्षा दोगुनी कर दी जायेगी ताकि कोई उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करे. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह सहजता के साथ स्टेडियम पहुंचे और जहां से भी मैच देखना चाहें, चाहे वह डग आउट हो अन्य कोई क्षेत्र, उसे सुगम बनाएं." पंत की पिछले वर्ष 30 दिसंबर को भयानक कार दुर्घटना के बाद क्रिकेट स्टेडियम में यह पहली उपस्थिति होगी.

फिलहाल पंत अपनी चोटों से उबर रहे हैं. शर्मा ने बताया कि दिल्ली का मैच देखने के लिए स्टेडियम आने से पंत को अपनी चोटों से उबरने, खास तौर पर मानसिक पहलू, में मदद मिलेगी. शर्मा ने कहा, "मैंने उनसे बात की है और उन्होंने आने के लिए अपनी सहमति जताई है." पंत की अनुपस्थिति में डेविड वार्नर दिल्ली टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. फ्रेंचाइजी ने बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पंत की जगह शामिल किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर