IPL 2022: दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अहमदाबाद का कप्तान बनने को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

क्रिकबज ने हार्दिक के हवाले से कहा, "कप्तान बनने का तरीका सीखने के लिए कोई अलग तरीका नहीं है. मैं हमेशा एक ऐसा व्यक्ति रहा हूं जो जिम्मेदारी लेना पसंद करता है और मैं चुनौती की प्रतीक्षा कर रहा हूं. एक कप्तान के रूप में, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि सभी खिलाड़ियों को मुझसे पर्याप्त समय मिले. मैंने यही सीखा है और मैं चाहूंगा कि मेरे दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले रहे."

हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Instagram/hardikpandya93)

नई दिल्ली: भारत (India) के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मंगलवार को कहा कि उन्हें जिम्मेदारी लेना पसंद है और वह आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अहमदाबाद (Ahmedabad) फ्रेंचाइजी की अगुवाई करने को लेकर उत्साहित हैं. अहमदाबाद फ्रेंचाइजी (जिसे सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने खरीदा था) ने मेगा नीलामी से पहले राशिद खान (Rashid Khan) और शुभमन गिल (Shubman Gill) को पांड्या के साथ चुना है. IPL Mega Auction 2022: आईपीएल 2022 नीलामी के लिए जारी हुई खिलाड़‍ियों की नई लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

28 वर्षीय हार्दिक, (जो अब तक केवल मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं) पहली बार आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे. हालांकि, वह उस ज्ञान को लागू करने के लिए आश्वस्त है जो उसने वर्षों में प्राप्त हुआ है और अपनी टीम में खिलाड़ियों के बड़े भाई बनना चाह रहे हैं.

क्रिकबज ने हार्दिक के हवाले से कहा, "कप्तान बनने का तरीका सीखने के लिए कोई अलग तरीका नहीं है. मैं हमेशा एक ऐसा व्यक्ति रहा हूं जो जिम्मेदारी लेना पसंद करता है और मैं चुनौती की प्रतीक्षा कर रहा हूं. एक कप्तान के रूप में, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि सभी खिलाड़ियों को मुझसे पर्याप्त समय मिले. मैंने यही सीखा है और मैं चाहूंगा कि मेरे दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले रहे."

उन्होंने कहा, "जब कोई अच्छा कर रहा होता है, तो उन्हें किसी की जरूरत नहीं होती. जब किसी का दिन खराब होता है, तब उन्हें आपकी जरूरत होती है. एक कप्तान के रूप में जब कोई अच्छा कर रहा होता है, तो मैं उसे परेशान नहीं करूंगा. लेकिन जब कोई खराब दौर से गुजरेगा तो मैं हमेशा उनके लिए उपलब्ध रहूंगा."

हार्दिक आईपीएल और भारत के लिए एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेले हैं.

यह पूछे जाने पर कि वह भारत के तीन कप्तानों में से कौन से गुण चुनेंगे, तो स्टार ऑलराउंडर ने कहा, "विराट से, मैं उनकी आक्रामकता, जुनून और ऊर्जा को चुनूंगा, जो जबरदस्त है. माही भाई के साथ, मैं कूल स्वभाव को चुनूंगा और रोहित से मैं खिलाड़ियों को तय करने दूंगा कि वे क्या करना चाहते हैं। ये तीन गुण मैं उनसे लूंगा और उन्हें यहां लाऊंगा."

मुख्य कोच आशीष नेहरा और टीम के मेंटर गैरी कस्र्टन के साथ, गुजरात में जन्मे क्रिकेटर चाहते हैं कि उनकी टीम लीग में बेहतर करे. पांड्या ने कहा, "हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं और मुझे लगता है कि हम नई संस्कृतियां और विरासतें बना सकते हैं, जिनका मैं समर्थन करना चाहता हूं. यह एक बहुत ही रोमांचक समय होगा."

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\