IPL 2022 : गुजरात टाइटंस के नाम से जानी जाएगी अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी
यह तीनों खिलाड़ियों के लिए केवल दूसरी आईपीएल टीम होगी, जिसमें राशिद सनराइजर्स हैदराबाद से, गिल कोलकाता नाइट राइडर्स से और पांड्या मुंबई इंडियंस से आएंगे. यह पहली बार होगा जब पांड्या आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे.
नई दिल्ली: अहमदाबाद (Ahmedabad) की नई आईपीएल (IPL) टीम गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के नाम से जानी जाएगी. इसका नामकरण मेगा नीलामी से कुछ दिन पहले बुधवार को किया गया. अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का नामकरण लखनऊ (Lucknow) की टीम द्वारा लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के रूप में अपना आधिकारिक नाम घोषित करने के कुछ दिनों बाद हुआ है. अहमदाबाद और लखनऊ दोनों ही आईपीएल में दो नए प्रवेशक हैं और पिछले अक्टूबर में क्रमश: सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स (इरेलिया कंपनी पीटीई लिमिटेड) और आरपीएसजी ग्रुप द्वारा खरीदे गए थे. IPL 2022: आईपीएल मेगा ऑक्शन में इन धुरंधरों पर लग सकती हैं सबसे बड़ी बोली, यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (15 करोड़ रुपए) अहमदाबाद टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि उन्होंने नीलामी से पहले राशिद खान (15 करोड़ रुपए) और शुभमन गिल (8 करोड़ रुपए) को भी चुना है.
यह तीनों खिलाड़ियों के लिए केवल दूसरी आईपीएल टीम होगी, जिसमें राशिद सनराइजर्स हैदराबाद से, गिल कोलकाता नाइट राइडर्स से और पांड्या मुंबई इंडियंस से आएंगे. यह पहली बार होगा जब पांड्या आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे.
टाइटंस ने आशीष नेहरा (मुख्य कोच), गैरी कस्र्टन (मेंटर और बल्लेबाजी कोच) और विक्रम सोलंकी (क्रिकेट के निदेशक) को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है. ये तीनों इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए साथ काम कर चुके हैं.
सीवीसी के एक पार्टनर सिद्धार्थ पटेल ने कहा, "हम चाहते हैं कि यह टीम गुजरात और इसके कई उत्साही प्रशंसकों के लिए बहुत कुछ हासिल करे, यही वजह है कि हमने टाइटंस नाम चुना है."
उन्होंने कहा, "जैसे ही हम लीग की मेगा नीलामी के करीब पहुंच रहे हैं, हमें विश्वास है कि हम नए सीजन में जाने वाले खिलाड़ियों के सही संयोजन को एक साथ रखने में सक्षम होंगे. हम ऐसे व्यक्ति चाहते हैं जो न केवल अत्यधिक कुशल हों बल्कि खेल के टाइटंस बनने के लिए प्रेरित हों. हम गुजरात के लोगों के जुनून और समर्थन के साथ अपनी यात्रा शुरू करने के लिए उत्सुक हैं और पूरे भारत और दुनिया भर से नए प्रशंसकों को प्रेरित करने और जीतने की उम्मीद करते हैं."
12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली नीलामी के लिए टाइटंस शामिल होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2022 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

