IPL 2022: विराट कोहली की जगह मनीष पांडे बन सकते हैं आरसीबी के नए कप्तान, यहां पढ़ें पूरी खबर

विराट कोहली ने अभी तक 199 मुकाबले खेले हैं और 6076 रन बनाए हैं. उनके नाम 5 शतक और 40 अर्धशतक हैं.कप्तानी की बात करें तो विराट ने आईपीएल में अब तक 132 मैचों में टीम की कप्तानी की है. इनमें से 60 में आरसीबी को जीत मिली है,जबकि 65 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है.

आरसीबी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बाद कप्तानी छोड़ दी है. कप्तानी छोड़ने के बाद अब विराट आरसीबी में बतौर खिलाड़ी नजर आएंगे. विराट 7 साल से आरसीबी के कप्तान हैं, लेकिन उनकी कप्तानी में यह फ्रेंचाइजी टीम एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. विराट कोहली 2013 में आरसीबी की कप्तानी संभाली थी. उनकी अगुवाई में आरसीबी आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद आरसीबी को अब एक नए कप्तान की जरूरत होगी. IPL 2022: मेगा ऑक्शन में सीएसके इस दिग्गज पर लगाएगी दांव, आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड

बता दें कि अगले साल फरवरी में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिग्गज बल्लेबाज मनीष पांडे आगामी सीजन में आरसीबी के कप्तान बन सकते हैं. आईपीएल 2021 तक मनीष पांडे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे और उन्हें आगामी सीजन के लिए रिटेन नहीं किया हैं.

दिग्गज बल्लेबाज मनीष पांडे ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत आरसीबी के साथ ही की थी. 2009 में वह आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे. मनीष पांडे ने एचआरएस के लिए खेलते हुए मनीष पांडे ने कुछ खास कमाल नहीं किया जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रिलीज कर दिया.

विराट कोहली ने अभी तक 199 मुकाबले खेले हैं और 6076 रन बनाए हैं. उनके नाम 5 शतक और 40 अर्धशतक हैं.कप्तानी की बात करें तो विराट ने आईपीएल में अब तक 132 मैचों में टीम की कप्तानी की है. इनमें से 60 में आरसीबी को जीत मिली है,जबकि 65 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है.

इस लिस्ट में आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज केएल राहुल का भी नाम चल रहा हैं. अगले आईपीएल सीजन के लिए आरसीबी केएल राहुल को अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी. यदि ऐसा हो जाता है तो केएल राहुल आरसीबी के नए कप्तान बन सकते हैं. राहुल लंबे समय से पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं. बता दें कि केएल राहुल के बल्ले से पंजाब के लिए हर सीजन में 500 से ज्यादा रन निकले हैं. राहुल 2018 से पंजाब किंग्स के साथ जुड़े थे और तभी से ही हर सीजन राहुल ने जमकर रन ठोके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Chinnaswamy Stadium Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट