क्रिकेट

IPL 2022, KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला बड़ा झटका, केन विलियमसन लौटे पवेलियन

IPL 2022, KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला बड़ा झटका, केन विलियमसन लौटे पवेलियन
केकेआर (Photo Credits: Twitter/IPL)

आज आईपीएल 2022 का 61वां मुकाबला केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए. केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 49* रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 178 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज केन विलियमसन 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 30/1

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2022 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).