IPL 2022 Final, GT vs RR: पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने आईपीएल फाइनल में इस गेंदबाज के खिलाफ जोस बटलर को सतर्क रहने की दी सलाह

जबकि राजस्थान के बटलर इस सीजन में 824 रन बनाकर ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर है. विस्फोटक बल्लेबाज अफगानिस्तान के स्पिनर के खिलाफ जोखिम नहीं उठा सकते, यह देखते हुए कि रॉयल्स की दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने की उम्मीद इंग्लैंड के खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर करती है.

जोस बटलर (Photo Credits: Twitter/IPL)

अहमदाबाद: भारत (India) के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) को गुजरात टाइटंस (GT) के स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) के खिलाफ बेहद सतर्क रहना होगा और उन्हें तेज गति से रन बनाने के लिए रविवार को फाइनल में किसी और गेंदबाज को निशाना बनाना चाहिए. राशिद की सटीकता उनकी गेंदबाजी की पहचान रही है और उन्होंने इस सीजन में कुछ मैचों में बिना विकेट के बावजूद भी 15 मैचों में 6.74 पर सबसे अच्छी इकोनॉमी रेट से 18 विकेट लिए हैं. How to Download Hotstar & Watch GT vs RR IPL 2022 Final Match Live: गुजरात और राजस्थान मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

जबकि राजस्थान के बटलर इस सीजन में 824 रन बनाकर ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर है. विस्फोटक बल्लेबाज अफगानिस्तान के स्पिनर के खिलाफ जोखिम नहीं उठा सकते, यह देखते हुए कि रॉयल्स की दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने की उम्मीद इंग्लैंड के खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर करती है.

मांजरेकर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के आईपीएल टी20 टाइम पर कहा, "बटलर को राशिद की सटीकता से सावधान रहना चाहिए."

उन्होंने कहा, "गुजरात टाइटंस पहले छह ओवरों में राशिद खान को आजमा सकते हैं, क्योंकि वह स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करते हैं और बटलर उस लाइन से परेशान होते हैं, जो सीधे स्टंप पर आती है."

उन्होंने कहा कि राजस्थान को राशिद के खिलाफ संभल कर खेलना चाहिए.

गुजरात टाइटन्स के लिए मांजरेकर ने कहा कि उन्हें फाइनल में एक सामरिक बदलाव करने की जरूरत है और अल्जारी जोसेफ के स्थान पर सीम गेंदबाज लॉकी फग्र्यूसन को शामिल करना चाहिए, क्योंकि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज को क्वालीफायर 1 में दो ओवरों लेकर 27 रन दिए थे.

मांजरेकर ने कहा, "आईपीएल के अधिक अनुभव के साथ लॉकी को मौका मिल सकता है. इसलिए, मैं उस बदलाव की उम्मीद कर रहा हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट