IPL 2022, DC vs LSG: आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स की सातवीं जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6 रनों से हराया

इस बीच, कप्तान राहुल ने धुआंधार पारी खेलते हुए 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही हुड्डा ने भी 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. लेकिन 14.3 ओवर में शार्दुल की गेंद पर हुड्डा 34 गेंदों में 52 रन बनाकर कैच आउट हो गए. साथ ही उनके और कप्तान राहुल के बीच 61 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी का अंत भी हो गया.

लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) (77) और दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) (52) के अर्धशतकों और मोहसिन खान (Mohsin Khan) (4/16) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत यहां वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में रविवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 20 ओवरों में सात विकेट पर 189 रनों पर ही रोक दिया, जिससे लखनऊ ने 6 रनों से यह मैच अपने नाम किया और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हो गई. लखनऊ की ओर से मोहसिन खान ने 4 सफलताएं लीं. IPL 2022, DC vs LSG: लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 रनों से हराया, मोहसिन खान ने की शानदार गेंदबाजी

वहीं, दुष्मंथा चमीरा, कृष्णप्पा गौतम और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को दो शुरुआती झटके लगे, क्योंकि दोनों सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (5) और डेविड वार्नर (3) जल्द ही पवेलियन लौट गए, लेकिन मिशेल मार्श और कप्तान ऋषभ पंत ने धुआंधार पारी खेली और पावरप्ले के खत्म होने तक टीम के स्कोर को 66 रनों तक पहुंचा दिया. हालांकि, 7.1 ओवरा में कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर मार्श (37) से कैच आउट हो गए. इसके साथ उनके और पंत के बीच 25 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी भी समाप्त हो गई.

पांचवें नंबर पर आए ललित यादव (3) भी बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए, जिससे दिल्ली को 86 रनों पर चौथा झटका लगा. टीम को अभी भी जीतने के लिए 110 रनों की आवश्यकता थी. छठे स्थान पर आए रोवमैन पॉवेल ने कप्तान पंत के साथ लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास किया और 12वें ओवर में गौतम की गेंद पर छक्का मारकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया.

13वें ओवर में मोहसिन की गेंद पर कप्तान पंत (44) बोल्ड हो गए, जिससे दिल्ली को 120 रन पर पांचवां झटका लगा. सातवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आए अक्षर पटेल ने पॉवेल के साथ लक्ष्य के करीब जाने की कोशिश की. लेकिन पॉवेल (35) और शार्दुल ठाकुर (1) को मोहसिन ने एक ओवर में आउट कर लखनऊ की मैच में वापसी कराई.

जिसके बाद दिल्ली को 12 गेंदों में 36 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन अक्षर (42) और कुलदीप (16) लक्ष्य को पूरा करने में नाकाम रहे और दिल्ली की 6 रनों से हार हुई, क्योंकि टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी. लखनऊ इस जीत के बाद अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई.

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 57 रन बनाए. इस दौरान, सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (23) शार्दुल के शिकार बने. इसके बाद, कप्तान राहुल और दीपक हुड्डा ने 10.3 ओवरों के बाद लखनऊ को 100 के पार पहुंचा दिया.

इस बीच, कप्तान राहुल ने धुआंधार पारी खेलते हुए 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही हुड्डा ने भी 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. लेकिन 14.3 ओवर में शार्दुल की गेंद पर हुड्डा 34 गेंदों में 52 रन बनाकर कैच आउट हो गए. साथ ही उनके और कप्तान राहुल के बीच 61 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी का अंत भी हो गया.

चौथे नंबर पर आए मार्कस स्टोइनिस और कप्तान राहुल ने तेज गति से खेलते हुए 17 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 159 रन पर पहुंचा दिया. 18.4 ओवर में छक्का मारने के चक्कर में कप्तान राहुल 51 गेंदों में 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

20वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने 15 रन दिए, जिससे लखनऊ का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 195 रन पहुंच गया. स्टोइनिस (17) और कुणाल पांड्या (9) नाबाद रहे. दिल्ली की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट चटकाए.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी