क्रिकेट

IPL 2022, CSK vs SRH: हैदराबाद ने सीएसके को 154 रनों पर रोका, वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने झटके दो-दो विकेट

इस बीच, दोनों बल्लेबाजों ने कुछ बेहतरीन शॉट खेले, लेकिन सुंदर की गेंद पर रायडू (27) मार्करम को कैच थमा बैठे, जिससे उनकी और मोईन के बीच 50 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. चेन्नई ने 13.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर 98 रन बनाए. लेकिन मोईन ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 35 गेंदों में 48 रन बनाकर मार्करम के शिकार बन गए.

IPL 2022, CSK vs SRH: हैदराबाद ने सीएसके को 154 रनों पर रोका, वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने झटके दो-दो विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: हैदराबाद (SRH) की शानदार गेंदबाजी के कारण यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (DY Patil Sports Academy) में शनिवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 154 रन ही बना सकी, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद को 155 रनों का लक्ष्य मिला. टीम की ओर से मोईन अली (Moeen ALi) (48), अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) (27) और कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) (23) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. हैदराबाद की ओर से वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और टी नटराजन (T Natarajan) ने दो-दो विकेट चटकाए. IPL 2022, CSK vs SRH: मोईन अली ने खेली बेहरतीन पारी, सीएसके ने हैदराबाद को दिया 155 रनों का लक्ष्य

वहीं, भुवनेश्वर कुमार, एडेन मार्करम और मार्को जेनसेन ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत ठीक ठाक रही, क्योंकि हैदराबाद की कसी हुई गेंदबाजी के कारण उन्होंने पावरप्ले में ही अपने सलामी बल्लेबाजों को खो दिए और महज 41 रन जोड़े. इसके बाद अंबाती रायडू और मोईन अली ने पारी को संभालने का काम किया.

इस बीच, दोनों बल्लेबाजों ने कुछ बेहतरीन शॉट खेले, लेकिन सुंदर की गेंद पर रायडू (27) मार्करम को कैच थमा बैठे, जिससे उनकी और मोईन के बीच 50 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. चेन्नई ने 13.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर 98 रन बनाए. लेकिन मोईन ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 35 गेंदों में 48 रन बनाकर मार्करम के शिकार बन गए. साथ ही शिवम दुबे (3) नटराजन की गेंद पर आउट हो गए.

हैदराबाज के गेंदबाजों के सामने सीएसके बल्लेबाज लड़खड़ाते हुए दिखे, क्योंकि एमएस धोनी (3) भी बिना कमाल दिखाए जेनसेन की गेंद पर आउट हो गए, जिससे चेन्नई 17.3 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए. इसके बाद कप्तान रवींद्र जडेजा (23) भुवनेश्वर की गेंद पर विलियम्सन को कैच आउट हो गए. वहीं, ड्वेन ब्रावो (8) क्रिस जॉर्डन (6) रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे सीएसके 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए. अब हैदराबाद को जीतने के लिए 155 रनों की जरूरत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).