क्रिकेट

IPL 2022, CSK vs MI: सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन धुरंधरों पर होगी सबकी नजर

सीएसके की टीम 11 मैचों में आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है. मुंबई इंडियंस के सामने सबसे बड़ी समस्या सलामी जोड़ी का हैं. ईशान किशन 11 मैचों 321 रन ही बनाए हैं. इस सीजन में रोहित शर्मा ने अभी तक 11 मैचों में महज 200 रन ही बनाए हैं.

IPL 2022, CSK vs MI: सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन धुरंधरों पर होगी सबकी नजर
चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 59वां मुकाबला सीएसके (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस ने पिछले दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया हैं. वहीं सीएसके लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं. इस मुकाबले में दोनों टीमें अपने आत्मसम्मान के लिए खेलेगी. IPL 2022, CSK vs MI Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें सीएसके और मुंबई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

सीएसके की टीम 11 मैचों में आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है. मुंबई इंडियंस के सामने सबसे बड़ी समस्या सलामी जोड़ी का हैं. ईशान किशन 11 मैचों 321 रन ही बनाए हैं. इस सीजन में रोहित शर्मा ने अभी तक 11 मैचों में महज 200 रन ही बनाए हैं.

इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर-

शिवम दूबे

शिवम दूबे अभी तक इस टूर्नामेंट में सीएसके टीम के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. शिवम दूबे ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 39 के औसत से 279 रन बनाए हैं. इस मुकाबले में शिवम दूबे पर सबकी नजर होगी.

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा काफी अनुभवी बल्लेबाज हैं. इस सीजन में रोहित शर्मा ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी नहीं की हैं. रोहित शर्मा ने 11 मैचों में 200 रन बनाए हैं. इस मैच में भी मुंबई इंडियंस की टीम को इनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद है.

हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच आंकड़ों को देखें तो मुंबई का पलड़ा भारी लगता है. मुंबई और सीएसके के बीच अब तक आईपीएल में कुल 33 मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई ने 19 मैच जीते जबकि सीएसके ने 14 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों के नतीजों पर गौर करें तो यहां सीएसके का पलड़ा भारी है. सीएसके ने पांच में से तीन मैच जीते हैं जबकि मुंबई ने दो मैच जीते हैं.

कुल मैच: 33

मुंबई इंडियंस जीता: 19

सीएसके जीता: 14

संभावित प्लेइंग इलेवन:

सीएसके: एमएस धोनी (कप्तान), मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, शिवम दूबे, महेश तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी.

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान), रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जसप्रीत बुमराह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, कायरन पोलार्ड, ईशान किशन.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).