IPL 2022, CSK vs MI Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें सीएसके और मुंबई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

सीएसके प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. इस सीजन में सीएसके ने 11 में से सिर्फ 4 मैच जीते हैं और उसके 8 अंक हैं. ऐसे में अगर सीएसके बाकी बचे तीनों मुकाबले भी जीत लेती तो भी प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा हैं.

मुंबई बनाम सीएसके (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 59वां मुकाबला सीएसके (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें के बीच ये मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में होगा. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी हैं. मुकाबले में अपने आत्मसम्मान के लिए खेलेगी. दूसरी तरफ, सीएसके की टीम भी टूर्नामेंट के बाहर होने की कगार पर है. एमएस धोनी की टीम को कोई अद्भुत चमत्कार ही प्लेऑफ में पहुंचा सकता है. आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. IPL 2022 Points Table: राजस्थान को हराकर अंक तालिका में 5वें नंबर पहुंची दिल्ली, यहां देखें किस टीम की क्या है वर्तमान स्थिति

सीएसके प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. इस सीजन में सीएसके ने 11 में से सिर्फ 4 मैच जीते हैं और उसके 8 अंक हैं. ऐसे में अगर सीएसके बाकी बचे तीनों मुकाबले भी जीत लेती तो भी प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा हैं. लेकिन सीएसके दूसरे टीमों का खेल खबर कर सकती हैं. मुंबई इंडियंस ने 11 मैच में 2 जीते हैं और अंक तालिका में टीम 10वें स्थान पर है.

बता दें कि इस महामुकाबले में सीएसके की कमान जहां एमएस धोनी के हाथों में है, वहीं की मुंबई इंडियंस अगुवाई रोहित शर्मा कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2 एचडी और स्‍टार स्‍पोर्ट्स हिंदी एचडी नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अनुकूल है. मैच के दौरान ओस की भूमिका अहम रहती है. मैदान की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड होने के कारण बल्लेबाजों को रन बनाना आसान होता है. इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान नजर आया है. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी.

संभावित प्लेइंग इलेवन:

सीएसके: एमएस धोनी (कप्तान), मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, शिवम दूबे, महेश तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी.

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान), रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जसप्रीत बुमराह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, कायरन पोलार्ड, ईशान किशन.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड