IPL 2022: मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स के इस खास गेंदबाज को अपनी टीम में ले सकती हैं CSK, आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड

साल 2008 से 2015 तक अश्विन सीएसके का हिस्सा रह चुके हैं. अश्विन ने 2018 में पंजाब किंग्स की कप्तानी भी की थी. आईपीएल 2021 में अश्विन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. आईपीएल में अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा हैं. अश्विन ने आईपीएल में 167 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 145 विकेट चटकाए हैं.

सीएसके (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: इस साल आईपीएल (IPL) में बड़ा मजा आने वाला हैं. अगले महीने होने वाले आईपीएल मेगा ऑक्शन (Mega Auction) पर सभी की निगाहें हैं. सीएसके (CSK) ने अपने चार बेहतरीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है. अब सीएसके आईपीएल मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के एक दिग्गज गेंदबाज को हर हाल में खरीदना चाहेगी. ये खिलाड़ी अपने दम पर मैच पलटने के लिए जाना जाता है. मेगा ऑक्शन में दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन (R Ashwin) पर दांव लगा सकती है. अश्विन ने अपने सीएसके को कई मैच जिताए है.  IPL 2022: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज आशीष नेहरा आईपीएल में बन सकते हैं इस टीम के नए कोच, यहां पढ़ें पूरी खबर

सीएसके के पास कोई अच्छा स्पिनर नहीं है. ऐसे में आईपीएल मेगा ऑक्शन में सीएसके अश्विन को अपनी टीम में ले सकती हैं, जो उनकी इस कमी को पूरी कर देगा. अश्विन इस समय शानदार फॉर्म में है. पिछले 5 टी20 मैचों में अश्विन ने 9 विकेट हासिल किए हैं. आईपीएल  सीजन भारत में ही खेला जाएगा. इंडियन पिचें हमेशा से ही स्पिनरों के लिए मददगार साबित होती है. अश्विन पहले भी सीएसके की तरफ से खेल चुके हैं. अश्विन टी20 क्रिकेट में अपनी फिरकी से मैच बदलने का माद्दा रखते हैं. अश्विन सीएसके को अपने दम पर कई मैच जिताए हैं.

साल 2008 से 2015 तक अश्विन सीएसके का हिस्सा रह चुके हैं. अश्विन ने 2018 में पंजाब किंग्स की कप्तानी भी की थी. आईपीएल 2021 में अश्विन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. आईपीएल में अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा हैं. अश्विन ने आईपीएल में 167 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 145 विकेट चटकाए हैं. अश्विन की कैरम बॉल को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है.

दूसरी तरफ सीएसके ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है लंबे समय से टीम के साथ जुड़े सुरेश रैना को सीएसके ने रिलीज कर दिया गया है. आईपीएल नीलामी जनवरी में हो हो सकती हैं. दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना काफी लंबे समय से टीम के साथ रहे हैं, ऐसे में सीएसके का प्रयास यह हो सकता है कि उनको लाया जाए. धोनी के भी रैना करीबी हैं.

महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है. रिटेंशन की बात करें तो सीएसके ने आलराउंडर रविंद्र जडेजा 16 करोड़ रूपये में रखा गया है. सीएसके ने कप्तान एमएस धोनी को 12 करोड़ रूपये की राशि में रिटेन किया गया है. आलराउंडर मोइन अली को 8 करोड़ और रुतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रूपये में रिटेन किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

KKR vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी