IPL 2021: आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली, इन खिलाड़ियों के सिर सज सकता है का कप्तानी का ताज

आरसीबी को अगले साल एक नया कप्तान मिलेगा, जिसके लिए कई खिलाड़ी इस रेस में हैं. इस पद के लिए सबसे बड़े दावेदार एबी डिविलियर्स हैं. एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी की है और 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक टीम को लेके गए हैं. एबी डिविलियर्स बढ़िया कप्तान हैं. ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि एबी डिविलियर्स आरसीबी के अगले कप्तान हो सकते हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है. विराट कोहली ने रविवार को इसकी पुष्टि की. विराट कोहली ने कुछ दिन पहले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद टीम इंडिया (Team India) की टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी. आईपीएल के पहले चरण में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया था. आरसीबी ने 7 में से 5 मैच जीते हैं और वो प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. IPL 2021: आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली

आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी. विराट कोहली ने कहा कि आज शाम मैंने यह बताने के लिए स्क्वॉड से बात की थी कि यह बतौर कप्तान मेरा आखिरी आईपीएल होगा. मैंने टीम मैनेजमेंट को भी इसकी जानकारी दे दी है. मैं आरसीबी के प्लेयर के तौर पर खेलता रहूंगा जब तक कि मैं अपना आखिरी आईपीएल गेम न खेल लूं. मेरे सभी आरसीबी फैंस को मुझपर यकीन करने और मेरा सपोर्ट करने का शुक्रिया.

ये दिग्गज बन सकते हैं आरसीबी के अगले कप्तान-

एबी डिविलियर्स

आरसीबी को अगले साल एक नया कप्तान मिलेगा, जिसके लिए कई खिलाड़ी इस रेस में हैं. इस पद के लिए सबसे बड़े दावेदार एबी डिविलियर्स हैं. एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी की है और 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक टीम को लेके गए हैं. एबी डिविलियर्स बढ़िया कप्तान हैं. ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि एबी डिविलियर्स आरसीबी के अगले कप्तान हो सकते हैं.

युजवेंद्र चहल

विराट कोहली के बाद युजवेंद्र चहल को आरसीबी का कप्तान बना सकते है. युजवेंद्र चहल लंबे समय से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. चहल आरसीबी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं और विराट कोहली के भी करीबी हैं. ऐसे में युजवेंद्र चहल भी एक बड़े दावेदार हैं. आरसीबी युजवेंद्र चहल को नजरअंदाज नहीं कर सकती हैं.

देवदत्त पडिक्कल

आरसीबी के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी कप्तानी की रेस में बने हुए हैं. आरसीबी के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड काफी बढ़िया रहा हैं. आरसीबी देवदत्त पडिक्कल को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं.

विराट कोहली 2013 में आरसीबी की कप्तानी संभाली थी. उनकी अगुवाई में आरसीबी आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. उन्होंने अभी तक 199 मुकाबले खेले हैं और 6076 रन बनाए हैं. उनके नाम 5 शतक और 40 अर्धशतक हैं.कप्तानी की बात करें तो विराट ने आईपीएल में अब तक 132 मैचों में टीम की कप्तानी की है. इनमें से 60 में आरसीबी को जीत मिली है,जबकि 65 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Pitch Report: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MS Dhoni Calls India's T20 Squad ‘Dangerous’: एमएस धोनी ने टीम इंडिया को बताया सबसे खतरनाक, फिर भी पूर्व कप्तान को सता रहा इस चीज का डर, देखें पूरा वीडियो

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Preview: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\