IPL 2021: आईपीएल के 14वें सीजन के लिए चेन्नई पहुंचे Virat Kohli, एक सप्ताह तक रहना पड़ सकता है पृथकवास

रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर के कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं. इस खबर की पुष्टि आरसीबी ने ट्वीट करते हुए की है. आईपीएल 2021 में आरसीबी का पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस के साथ है.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/Royal Challengers Bangalore)

बैंगलोर, 1 अप्रैल: रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन के लिए चेन्नई (Chennai) पहुंच गए हैं. इस खबर की पुष्टि आरसीबी (RCB) ने ट्वीट करते हुए की है. आईपीएल 2021 में आरसीबी का पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच नौ अप्रैल को चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

बता दें कि बायो बबल में जानें से पहले कोहली को करीब एक सप्ताह तक पृथकवास में रहना होगा. कोहली ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए वनडे सीरीज के बाद ब्रेक लिए था. इस दौरान वह बायो बबल से भी बाहर थे. कोहली ने ब्रेक के दौरान अपना समय मुंबई स्थित अपने घर पर बिताया था. इस दौरान उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जो उनके बालकनी की थी. कोहली ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा था घर जैसा कुछ भी नहीं.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: जोश हेजलवुड की जगह ये 3 स्टार तेज गेंदबाज CSK की टीम में हो सकते हैं शामिल

बात करें आईपीएल में विराट कोहली के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 192 मैच खेलते हुए 184 पारियों में 38.2 की एवरेज से 5878 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके नाम पांच शतक और 39 अर्धशतक दर्ज है. आईपीएल में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 113 रन है.

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने आईपीएल में 192 मैच खेलते हुए 26 पारियों में 92.0 की एवरेज से चार विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन खर्च कर दो विकेट है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड