IPL 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी ने एबी डीविलियर्स के बैटिंग ऑर्डर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें

गौतम गंभीर ने कहा कि ये अच्छा हुआ कि आरसीबी ने एबी डीविलियर्स को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. एबीडी भले ही इस सीजन में ज्यादा रन नहीं बनाए लेकिन कम से कम क्रीज पर एक बेहतरीन गेंदबाजी लाइन अप के सामने कुछ वक्त तो बिताया. ग्लेन मैक्सवेल ने पांचवें नंबर पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और ये आरसीबी के लिए अच्छी बात हैं.

एबी डीविलियर्स (Photo Credits Facebook)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 56वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को सात विकेट से शिकस्त देते हुए इस सीजन की अपनी नौवीं सफलता प्राप्त कर ली है. इस मैच में एबी डीविलियर्स ने चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए 26 गेंद पर 26 रन बनाए. टीम की जीत में  विकेटकीपर खिलाड़ी श्रीकर भारत (Srikar Bharat) का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने आज 52 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. IPL 2021: पियूष चावला ने टी20 क्रिकेट में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एबी डीविलियर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है. गंभीर के मुताबिक आरसीबी ने इस मैच में एबी डीविलियर्स को चौथे नंबर पर प्रमोट करके सही फैसला लिया हैं. आरसीबी और डीविलियर्स के लिए यही अच्छा था कि केकेआर के खिलाफ शारजाह में एलिमिनेटर मुकाबले से पहले वो क्रीज पर थोड़ा समय बिताएं जिससे वो जल्द फॉर्म में आ सकते हैं और आरसीबी के लिए रन बना सके.

गौतम गंभीर ने कहा कि ये अच्छा हुआ कि आरसीबी ने एबी डीविलियर्स को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. एबीडी भले ही इस सीजन में ज्यादा रन नहीं बनाए लेकिन कम से कम क्रीज पर एक बेहतरीन गेंदबाजी लाइन अप के सामने कुछ वक्त तो बिताया. ग्लेन मैक्सवेल ने पांचवें नंबर पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और ये आरसीबी के लिए अच्छी बात हैं. अगर टीम के सलामी बल्लेबाज रन बनाना शुरू कर दें तो आरसीबी काफी खतरनाक साबित हो सकती हैं.

आरसीबी ने इस साल लगातार दूसरी बार आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाई है. 11 अक्टूबर को एलिमिनेटर में आरसीबी की टीम केकेआर से टकराएगी. आरसीबी 18 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. सीएसके के भी 18 अंक हैं. लेकिन अच्छे रन रेट के कारण वह सीएसके अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स 20 अंक के साथ पहले और केकेआर 14 अंक के साथ चाैथे स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू