IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बनाया ये खतरनाक प्लान, इस तरीके से विपक्षी टीमों की बढ़ाएंगे मुश्किलें

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे ने कहा कि यूएई में मेरे लिए आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी लेकिन मैं इस सीजन को मैच दर मैच खेलना चाहता हूं. उम्मीद है कि हमारी टीम यूएई में जो पिछली बार की थी उसे हम दोबारा दोहरा सकें. आईपीएल के बाद भी काफी टूर्नामेंट खेलने हैं. यूएई में नॉर्टजे बेहद कामयाब गेंदबाज साबित हुए थे.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: PTI)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. पिछले दो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कामयाबी में तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे (Anrich Nortje) ने अहम योगदान दिया है. नॉर्खिया ने टूर्नामेंट में 16 मुकाबले खेल कुल 22 विकेट चटकाए थे और काफी तेज गेंदबाजी की थी. नॉर्टजे ने यूएई (UAE) में खेले जाने वाले मैचों के लिए खास तैयारी की है. IPL 2021: टीम के साथ नजर आए मुंबई इंडियंस के मेंटर Sachin Tendulkar, देखें तस्वीर

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे ने कहा कि यूएई में मेरे लिए आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी लेकिन मैं इस सीजन को मैच दर मैच खेलना चाहता हूं. उम्मीद है कि हमारी टीम यूएई में जो पिछली बार की थी  उसे हम दोबारा दोहरा सकें. आईपीएल के बाद भी काफी टूर्नामेंट खेलने हैं. जो चीज एक जगह कारगर साबित हुई थी, वो दूसरी जगह काम नहीं करेगी. यूएई में नॉर्टजे बेहद कामयाब गेंदबाज साबित हुए थे.

आईपीएल के दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नॉर्टजे ने कहा कि आईपीएल 2021 का दूसरा हाफ सीजन के पहले हाफ से पूरी तरह से अलग होगा. हमें इसे गेम के हिसाब से लेना होगा. हो सकता है कि टूर्नामेंट के दूसरे भाग में टीमें अलग-अलग रणनीति बनाएं. हमें अभी से तैयार रहना होगा.

मौजूदा प्वाइंट्स टैली में दिल्ली कैपिटल्स अपने 8 में 6 मुकाबले जीतकर सर्वाधिक 12 अंकों के साथ टॉप पर है. दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दो और मैच जीतने की जरूरत है. सीएसके की टीम फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पन्त ही रखेंगे. श्रेयस अय्यर भी टीम में लौट आए हैं और उनके आने से टीम मजबूत होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी