IPL 2021: आईपीएल के दूसरे चरण में सीएसके के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर, यहां पढ़ें पूरी खबर

आंकड़े की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक 30 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें में मुंबई ने 18, तो चेन्नई ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है. सीएसके के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले कुछ मैचों में टीम को शानदार शुरुआत दिलाकर जीत में अहम भूमिका निभाई.

चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter/CSK)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे हाफ के आगाज़ में अब 48 घंटे से भी कम का वक्त रह गया है. सीएसके (CSK) के खिलाड़ी इस बार कोई कसर छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं. सीएसके शानदार फॉर्म में चल रही हैं. आईपीएल के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम आमने सामने होगी. IPL 2021: आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को लेकर इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें

आंकड़े की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक 30 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें में मुंबई ने 18, तो चेन्नई ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है. सीएसके के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल के पहले चरण के पिछले कुछ मैचों में टीम को शानदार शुरुआत दिलाकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर-

सुरेश रैना

सुरेश रैना का मुंबई इंडियंस के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन रहा हैं. रैना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 500 से अधिक रन बनाए हैं. ऐसे में एक बार फिर सुरेश रैना पर सबकी निगाहें टिकी होगी. सीएसके की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रैना ही हैं. सुरेश रैना ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सीएसके को कई मैच जिताए हैं

एमएस धोनी

आईपीएल के पहले चरण में एमएस धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की थी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमएस धोनी का रिकॉर्ड उम्दा हैं. मुंबई के खिलाफ धोनी ने सीएसके की तरफ से सबसे अधिक रन बनाए हैं. आईपीएल में धोनी के बल्ले से विकेटकीपर के तौर पर अब तक 4551 रन निकले हैं. धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. आईपीएल के दूसरे चरण में एमएस धोनी पर सबकी निगाहें होगी.

मोईन अली

आईपीएल के पहले चरण में सीएसके के ऑलराउंडर मोईन अली ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं. मोईन अली के टीम से जुड़ने से सीएसके को मजबूती मिली. आईपीएल के पहले चरण में मोईन अली ने 6 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 206 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंंने 5 विकेट भी चटकाए हैं.दूसरे चरण में मोईन अली पर सबकी निगाहें हैं.

सीएसके ने आईपीएल के खिताब पर 3 बार कब्जा कर चूका हैं. ऐसे में इस बार कप्तान धोनी ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे. सीएसके चाहेगी कि प्लेऑफ में जगह बनाकर चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की जाए. सीएसके की टीम फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Chinnaswamy Stadium Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट