IPL 2021: तालिबान ने अफगानिस्तान में आईपीएल के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध

पूर्व प्रसारक और पत्रकार फवाद अमन, जिन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में काम किया है, उन्होंने तालिबान द्वारा आईपीएल पर लगाए गए प्रतिबंध को हास्यास्पद करार दिया. पत्रकार और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व मीडिया मैनेजर एम इब्राहिम मोमंद ने कहा कि आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि इसे इस्लाम विरोधी माना गया है.

आईपीएल ट्रॉफी (Photo Credits: IANS)

काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) में क्रिकेट प्रशंसकों को इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) के यूएई (UAE) चरण को देखने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि सत्तारूढ़ तालिबान (Taliban) ने देश में मैचों के प्रसारण को 'इस्लामी विरोधी' करार देते हुए प्रतिबंधित कर दिया है. आईपीएल का दूसरा चरण रविवार को शुरू हुआ, लेकिन अफगानिस्तान के क्रिकेट के दीवाने लोगों को मैच देखने को नहीं मिला, क्योंकि तालिबान ने स्थानीय मीडिया को चीयरलीडर्स (Cheer Leaders) के रूप में महिलाओं की उपस्थिति और दर्शकों के बीच आईपीएल दिखाने के खिलाफ एक फरमान जारी किया है. IPL 2021: आईपीएल में क्रिस गेल के नाम दर्ज है ये बड़े रिकॉर्ड, उनके आंकड़ों पर एक नजर

पूर्व प्रसारक और पत्रकार फवाद अमन, जिन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में काम किया है, उन्होंने तालिबान द्वारा आईपीएल पर लगाए गए प्रतिबंध को हास्यास्पद करार दिया. पत्रकार और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व मीडिया मैनेजर एम इब्राहिम मोमंद ने कहा कि आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि इसे इस्लाम विरोधी माना गया है.

मोमंद ने आईपीएल की शुरुआत से पहले टवीट कर कहा, "अफगानिस्तान राष्ट्रीय (टीवी) हमेशा की तरह आईपीएल का प्रसारण नहीं करेगा. लाइव प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि मैच के दौरान इस्लाम विरोधी गतिविधि, लड़कियों के नृत्य और स्टेडियम में प्रतिबंधित बालों वाली महिलाओं की उपस्थिति के कारण आईपीएल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया गया है."

जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर अधिकार किया है, महिलाओं को कार्यालयों में काम करने या खेल गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि इसे इस्लाम विरोधी माना जाता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खेल में महिलाओं की भागीदारी के तालिबान के विरोध के कारण अफगानिस्तान की पुरुष टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट रद्द कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट