IPL 2021 SRH vs KKR : डेविड वॉर्नर के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बन सकते हैं ये रिकॉर्ड
केकेआर (KKR) और एसआरएच (SRH) के बीच आईपीएल (IPL) में अब तक कुल 19 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमे से 12 मैच केकेआर जीता हैं और 7 मुकाबले में एसआरएच को जीत मिली हैं. इस मैच में केकेआर के पास सनराइजर्स के खिलाफ अपनी 13वीं जीत का मौका होगा. वहीं सनराइजर्स के पास केकेआर के खिलाफ अपनी 8वीं जीत का मौका होगा.
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2021 का तीसरा मैच रविवार को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेन्नई में खेला जाना है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कई दिलचस्प रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. डेविड वार्नर (David Warner) के पास भी इतिहास रचने का मौका होगा. ये देखना दिलचस्प होगा की कौन से खिलाड़ी रिकॉर्ड बना पाते हैं. IPL 2021: आखिरकार ऐसा क्या हुआ जब डेविड वार्नर को रोहित शर्मा ने दिलाई Tik Tok की याद
एक नजर मैच में बनने वाले रिकॉर्ड पर
केकेआर और एसआरएच के बीच आईपीएल में अब तक कुल 19 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमे से 12 मैच केकेआर जीता हैं और 7 मुकाबले में एसआरएच को जीत मिली हैं. इस मैच में केकेआर के पास सनराइजर्स के खिलाफ अपनी 13वीं जीत का मौका होगा. वहीं सनराइजर्स के पास केकेआर के खिलाफ अपनी 8वीं जीत का मौका होगा.
डेविड वॉर्नर ने इस मैच में 5 छक्के जड़ देंगे तो वार्नर आईपीएल इतिहास में 200 छक्के पूरे करने वाले छठे बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले आईपीएल में 200 छक्के लगाने का करनामा गेल, डीविलियर्स, रोहित, कोहली और धोनी कर चुके हैं. केकेआर के बल्लेबाज नितीश राणा ने इस मैच में 63 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल में 1500 रन बनाने वाले 53वें खिलाड़ी बन जाएंगे.
केकेआर के स्टार गेंदबाज सुनील नारायण आईपीएल में अब तक 6 बार फोर विकेट हॉल ले चुके हैं. नारायण अगर इस मैच में भी फोर विकेट हॉल हासिल करते हैं, तो वह मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा के 6 फोर विकेट हॉल को पीछे छोड़ देंगे और आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा फोर विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.
मनीष पांडे 7 छक्के दूर है अपने 100 छक्के पूरे करने में. मनीष पांडे अगर इस मैच में 7 छक्के जड़ देते हैं, तो वह आईपीएल में 100 छक्के लगाने वाले 23वें बल्लेबाज बनेंगे. हैदराबाद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा अगर इस मैच में 21 रन बनाते हैं, तो वह आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लेंगे. वह ऐसा करने वाले 39वें बल्लेबाज बनेंगे. शाहबाज नदीम अगर इस मैच में 3 विकेट चटका लेते हैं, तो वह आईपीएल में अपने 50 विकेट पूरे कर लेंगे. वह आईपीएल में ये करनामा करने वाले 53वें गेंदबाज बन जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2021 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

