IPL 2021 SRH vs DC: दिल्ली के स्पिनर अक्षर पटेल ने सुपर ओवर को लेकर किया बड़ा खुलासा, ऐसे मनाया कोच और कप्तान को

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की तरफ से केन विलियमसन (Kane Williamson) ने शानदार पारी खेलते हुए मैच को टाई करा दिया, जिसके बाद इस साल का पहला सुपर ओवर मुकाबला हुआ.

अक्षर पटेल (Instagram)

मुंबई: रविवार को दूसरे मुकाबले में इस साल के आईपीएल का पहला सुपर ओवर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला गया. दिल्ली ने हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया. इसी जीत के साथ दिल्ली ने अंक तालिका में दूसरा स्थान कब्ज़ा लिया है. ऋषभ पन्त (Rishabh Pant) की कप्तानी में दिल्ली ने पहले 5 मैचों में 4 में विजय पाई है. ऋषभ पंत अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं.  Delhi Capitals का खत्म हुआ टेंशन, कोविड-19 से उबरा ये शानदार खिलाड़ी, जल्द मैदान में मचाएगा गदर

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की तरफ से केन विलियमसन (Kane Williamson) ने शानदार पारी खेलते हुए मैच को टाई करा दिया, जिसके बाद इस साल का पहला सुपर ओवर मुकाबला हुआ. दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल ने  सुपर ओवर करते हुए महज 7 रन दिए. इस सुपर ओवर में गेंदबाजी करने के फैसले को लेकर अक्षर पटेल ने बड़ा खुलासा किया है.

मैच के बाद अक्षर पटेल ने बताया कि मैंने बस यही सोचा कि इस विकेट पर स्पिनर के खिलाफ रन बनाना मुश्किल होगा. जब हम मैदान पर जा रहे थे, तो मुझे लगा की कोई भी स्पिनर इस पिच पर तेज गेंदबाज से अच्छा गेंद डालेगा. इसलिए मैं कप्तान के पास गया और उनसे कहा कि मुझे सुपर ओवर करने का मौका दे.

अक्षर पटेल ने बताया कि जब मैं कप्तान के पास गया, तो मैंने उनसे कहा कि इस मैदान पर लेफ्ट आर्म गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना मुश्किल है. क्योंकि दायें हाथ का बल्लेबाज मेरे खिलाफ चांस लेगा, तो आउट हो सकता है और बाएं हाथ का बल्लेबाज शायद ही मुझे लम्बी बाउंड्री मार पाए. बस यही सब बाते मेरे दिमाग में चल रही थी. इसलिए मैंने कप्तान और कोच दोनों से बात करके सुपर ओवर लिया. अक्सर पटेल ने डेविड वार्नर और केन विलियमसन को 7 रनों पर ही रोक दिया. जवाब में राशिद खान ने भी अच्छी गेंदबाजी की पर टीम को जीत नहीं दिला सके.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand T20I Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, जसप्रीत बुमराह नंबर-1 पर काबिज

Tilak Verma And Nitish Kumar Reddy New Milestone: तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने मारी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के खास क्लब में एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट