क्रिकेट

IPL 2021 RR vs PBKS: संजू सैमसन ने पंजाब के खिलाफ वो कारनामा किया जो रोहित-विराट भी नहीं कर सके

संजू सैमसन ने कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में 63 गेंद में 12 चौकों और सात छक्कों से 119 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने कप्तान के रूप में पहले मैच में सबसे बड़े स्कोर का श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अय्यर ने 93 रन बनाए थे. उन्होंने यह पारी कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 2018 में यह पारी खेली थी.

IPL 2021 RR vs PBKS: संजू सैमसन ने पंजाब के खिलाफ वो कारनामा किया जो रोहित-विराट भी नहीं कर सके
संजू सैमसन (Photo credits: Facebook)

मुंबई: राजस्थान रॉयल्स (RR) के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आईपीएल (IPL) में कप्तान बनते ही वो कारनामा कर दिया जो विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी नहीं कर पाए. संजू सैमसन ने अपनी कप्तानी का सफर शतक के साथ शुरू किया है. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ आईपीएल के चौथे मैच में संजू सैमसन ने तूफानी शतक लगाया. संजू सैमसन का यह कप्तान के रूप में पहला और आईपीएल में कुल तीसरा शतक है.  RR vs PBKS IPL 2021: काम न आया संजू सैमसन का शतक, पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रनों से दी मात

संजू सैमसन ने बतौर कप्‍तान अपने डेब्‍यू मैच में शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आईपीएल इतिहास में कप्‍तान के तौर पर डेब्‍यू करते हुए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. संजू सैमसन ने कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में 63 गेंद में 12 चौकों और सात छक्कों से 119 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने कप्तान के रूप में पहले मैच में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अय्यर ने 93 रन बनाए थे. उन्होंने यह पारी कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 2018 में यह पारी खेली थी.

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक क्रिस गेल (6), विराट कोहली(5), डेविड वॉर्नर (4), शेन वॉटसन (4) ने लगाई हैं. भारत की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह विराट कोहली, जिनके नाम पांच सेंचुरी हैं, के बाद दूसरे पायदान पर सैमसन हैं. विराट कोहली के बाद संजू सैमसन इकलौते भारतीय हैं जिन्होंने दो से ज्यादा शतक लगाए हैं.

सैमसन को आईपीएल 2021 की शुरुआत में कप्तान बनाया गया था. इससे पहले आईपीएल 2020 के सीजन में इस टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ थे. आईपीएल में कप्तान के रूप में शतक लगाने वाले सैमसन छठे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, एडम गिलक्रिस्ट, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल ने कप्तान के रूप में शतक ठोक चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).