IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल ने कहा- विराट कोहली और एबी डी विलियर्स से सीखने के लिए उत्साहित हूं

रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का कहना है कि वह विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के साथ सीखने के लिए उत्साहित हैं. मैक्सवेल को इस सत्र के लिए बेंगलोर की टीम में शामिल किया है.

ग्लेन मैक्सवेल (Photo Credits: Instagram/gmaxi_32)

चेन्नई, 8 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का कहना है कि वह विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के साथ सीखने के लिए उत्साहित हैं. मैक्सवेल को इस सत्र के लिए बेंगलोर की टीम में शामिल किया है. उन्होंने कहा कि वह टीम में ऊर्जा लाएंगे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर मैक्सवेल ने कहा, "टीम में शामिल होना सुखद है. मुझे लगता है कि मैं टीम ऊर्जा भर सकता हूं. मैं जिस भी टीम के लिए खेला हूं इसी ऊर्जा के साथ खेला हूं."

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से कोहली और डीविलियर्स से सीखना चाहता था. यह दोनों खिलाड़ी ना सिर्फ टी20 में बल्कि विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ हैं. मैं इस सीजन के लिए उत्साहित हूं." कोहली और डीविलियर्स ने भी कहा कि मैक्सवेल के होने से टीम को मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- MI vs RCB 1st IPL Match 2021: यहां पढ़ें मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर मैच में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

कोहली ने कहा, "हम भाग्यशाली हैं कि मैक्सवेल हमारी टीम में हैं." डीविलियर्स ने कहा, "मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी का टीम में होना उत्साहित करने वाला है."

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े