क्रिकेट

IPL 2021: आरसीबी ने जिसे नकारा समझकर निकाल दिया, वही अब सीएसके में जाकर मचा रहा है धमाल, जानिए कौन है ये धुरंधर

बता दें कि मोईन अली ने पिछले सीजन में पांच मैच में 29.60 के औसत और 155.78 के स्‍ट्राइक रेट से 148 रन. 17 चौके और 7 छक्‍के लगाए थे. इतना ही नहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने चार विकेट चटकाए थे. इसके बावजूद आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. जिसके बाद सीएसके ने उन्हें 7 करोड़ में खरीद लिया.

IPL 2021: आरसीबी ने जिसे नकारा समझकर निकाल दिया, वही अब सीएसके में जाकर मचा रहा है धमाल, जानिए कौन है ये धुरंधर
चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter/CSK)

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 33 साल के जिस खिलाड़ी को नाकारा समझकर टीम से निकाल फेंका, उसका सही मोल चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (Chennai Superkings) के कप्‍तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने लगाया. आईपीएल 2020 के बाद आरसीबी (RCB) की टीम से निकाले गए मोईन अली (Moeen Ali) को सीएसके ने 2021 के सीजन की नीलामी में खरीद लिया. और अब मोईन ने अपने प्रदर्शन से धूम भी मचा दी है.  CSK vs RR 12th IPL Match 2021: मोईन अली और रविंद्र जडेजा की फिरकी में उलझा राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स 45 रन से जीता

बता दें कि मोईन अली ने पिछले सीजन में पांच मैच में 29.60 के औसत और 155.78 के स्‍ट्राइक रेट से 148 रन. 17 चौके और 7 छक्‍के लगाए थे. इतना ही नहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने चार विकेट चटकाए थे. इसके बावजूद आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. जिसके बाद सीएसके ने उन्हें 7 करोड़ में खरीद लिया.

इंग्‍लैंड के दिग्‍गज ऑलराउंडर मोईन साल 2018 से इस लीग का हिस्‍सा हैं. 2018 से 2020 तक मोईन आरसीबी टीम का हिस्‍सा थे. इस दौरान उन्‍होंने 2018 में 5 मैचों में 77 रन बनाने के अलावा 3 विकेट भी लिए. पिछले साल 11 मुकाबले खेले और 220 रन बनाए. इस दौरान 6 बल्‍लेबाजों को भी पवेलियन की राह दिखाई.

सीएसके की तरफ से खेलते हुए मोईन अली ने गेंद और बल्‍ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी उपयोगिता भी साबित कर दी. आईपीएल में मोईन ने अब तक 24 मुकाबलों में हिस्‍सा लिया है. इसमें उन्‍होंने 22.85 की औसत और 157.58 की स्‍ट्राइक रेट के साथ दो बार नाबाद रहते हुए 457 रन बनाए हैं. मोईन के बल्‍ले से 38 चौके और 30 छक्‍के निकले हैं. इन 24 मैचों में मोईन अली ने 14 विकेट भी चटकाए हैं. उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट रहा है जो उन्‍होंने आईपीएल के मौजूदा सीजन में ही किया है. अब सीएसके मोईन अली का भरपूर फायदा उठा रही है.  मोईन अली और रविंद्र जडेजा की जोड़ी धमाल मचा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2021 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).