IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हुए अफ्रीकी दिग्गज बल्लेबाज Rassie van der Dussen, यहां पढ़ें क्रिकेट के मैदान में अबतक कैसा रहा है उनका प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए अबतक कुछ खास नहीं गुजरा है. टीम को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही जोफ्रा आर्चर के रूप में बड़ा झटका लगा. इसके पश्चात् बेन स्टोक्स उंगली में चोट की वजह से इस सीजन से बाहर हो गए. वहीं कुछ अन्य खिलाड़ी अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने देश लौट गए हैं.

रासी वैन डर डुसेन (Photo Credits: Instagram/rassie72)

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 14वां सीजन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए अबतक कुछ खास नहीं गुजरा है. टीम को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के रूप में बड़ा झटका लगा. इसके पश्चात् बेन स्टोक्स (Ben Stokes) उंगली में चोट की वजह से इस सीजन से बाहर हो गए. वहीं कुछ अन्य खिलाड़ी अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने देश लौट गए हैं. इन सब मुश्किलों के बीच काफी अर्से के बाद टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है.

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बचे हुए मुकाबलों के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में अफ्रीकी दिग्गज बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन (Rassie van der Dussen) को शामिल किया गया है. डुसेन फिलहाल टीम होटल में सात दिन का अनिवार्य क्वारेंटाइन पीरियड पूरा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IPL: देश के इन 3 युवा खिलाड़ियों ने सबसे कम उम्र में बनाए हैं 1000 रन

बता दें रासी वैन डर डुसेन इन दिनों T20 फार्मेट में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. ड्यूसेन ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ T20I और वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने मेहमान टीम के खिलाफ दो वनडे मैचों में 183 और दो T20I मैचों में 86 रन बनाए थे. डुसेन का इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ T20 प्रारूप में 153.57 का स्ट्राइक रेट रहा.

बात करें रासी वैन डर डुसेन के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अबतक दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के लिए आठ टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 14 पारियों में 34.6 की एवरेज से 485 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम तीन अर्धशतक दर्ज है.

यह भी पढ़ें- IPL: इन खास टीम के खिलाफ इन 4 खिलाड़ियों का जमकर चलता है बल्ला, बनाए हैं 900 से अधिक रन

टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने टीम के लिए 23 वनडे मैच खेलते हुए 18 पारियों में 80.9 की एवरेज से 890 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम एक शतक और आठ अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट और वनडे के अलावा उन्होंने अफ्रीकी टीम के लिए 20 T20I मैच खेलते हुए 19 पारियों में 41.9 की एवरेज से 628 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके नाम चार अर्धशतक दर्ज है.

Share Now

संबंधित खबरें

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, 3rd Test Match Day 1 Dream11 Prediction: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होगी रोमांचक जंग, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड