IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स की टीम में Liam Livingstone की जगह Gerald Coetzee को मिला मौका

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने लीग के मौजूदा 14वें सीजन के बाकी मैचों के लिए इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी को टीम में शामिल किया है. दाएं हाथ के कोएट्जी ने अब तक आठ टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.33 की औसत से नौ विकेट लिए हैं.

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 1 मई: आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने लीग के मौजूदा 14वें सीजन के बाकी मैचों के लिए इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी को टीम में शामिल किया है. दाएं हाथ के कोएट्जी ने अब तक आठ टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.33 की औसत से नौ विकेट लिए हैं. उन्होंने अंडर-19 विश्व कप के दो संस्करणों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है. 20 वर्षीय ने छह प्रथम श्रेणी मैचों में छह लिस्ट ए गेम्स (घरेलू एक दिवसीय) में 10 विकेट और 24 विकेट लिए हैं. राजस्थान के पास अब अपनी टीम में केवल चार ही विदेशी खिलाड़ी बचे हैं. इनमें क्रिस मॉरिस, डेविड मिलर, मुस्ताफिजुर रहमान और जोस बटलर है.

लिविंगस्टोन बायो बबल थकान का हवाला देकर इंग्लैंड लौट चुके हैं. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई भी स्वदेश लौट गए हैं जबकि बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स को अपना अगला मैच रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के 14वें सीजन के 28 वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है.

यह भी पढ़ें- MI vs CSK 27th IPL Match 2021: दिल्ली में Kieron Pollard की तूफानी बल्लेबाजी, मुंबई ने चेन्नई को 4 विकेट से हराया

राजस्थान तालिका में सातवें नंबर पर है और अगर वह रविवार को हैदराबाद से हारती है तो तालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर पहुंच जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड