IPL 2021 Qualifier 2, KKR vs DC: केकेआर के कप्तान ऑयन मॉर्गन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, गौतम गंभीर के इस खास रिकॉर्ड पर होगी नजर

बता दें कि गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर की टीम अंतिम बार 2014 में फाइनल में प्रवेश की थी और टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया था. तीन बार की चैंपियन सीएसके पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा.

इयोन मोर्गन (Photo Credits: PTI)

मुंबई: सोमवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) को चार विकेट से शिकस्त देते हुए क्वालीफायर मुकाबले में प्रवेश कर गई है. केकेआर ने आरसीबी द्वारा दिए गए 139 रनों के लक्ष्य को छह विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में प्राप्त कर लिया. केकेआर अब 13 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से टकराएगी. क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी. केकेआर की टीम 2014 के बाद से आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हुई हैं. ऐसे में कप्तान ऑयन माॅर्गन (Eoin Morgan) की नजर पूर्व कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के रिकॉर्ड पर होगी. IPL 2021 Qualifier 2, KKR vs DC: केकेआर के ये धुरंधर बन सकते है ऋषभ पंत के लिए सबसे बड़ा खतरा, यहां पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर की टीम अंतिम बार 2014 में फाइनल में प्रवेश की थी और टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया था. तीन बार की चैंपियन सीएसके पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा.

आईपीएल 2021 के पहले चरण में केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम शुरुआती 7 में से सिर्फ 2 मुकाबले ही जीत सकी थी. लेकिन आईपीएल 2021 दूसरे चरण में केकेआर ने 7 मैच में से 5 मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया. एलिमिनेटर के मुकाबले में टीम ने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम आरसीबी को हराकर क्वालिफायर 2 में जगह बना ली है.

केकेआर कप्तान ऑयन मॉर्गन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा हैं. उन्होंने 15 मैच में 129 रन बनाए हैं. नाबाद 47 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है. केकेआर ने 2 बार आईपीएल का खिताब जीता है. टीम 2012 और 2014 में खिताब जीतने में सफल रही. दोनों ही बार टीम की कमान गंभीर के पास थी.

क्वालीफायर 2 में अब केकेआर का मुकाबला बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा. मगर केकेआर में कई खतरनाक खिलाड़ी ऐसे हैं जो दिल्ली के आईपीएल खिताब जीतने के सपने को तोड़ सकते हैं. पहले क्वालीफायर में दिल्ली को सीएसके ने मात दी, लेकिन उनके पास एक मौका अभी और है. ऋषभ पंत की अगुआई में दिल्‍ली शानदार प्रदर्शन कर रही है. अंक तालिका में 20 अंक लेकर दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड