IPL 2021 Qualifier 1, CSK vs DC: पहले प्लेऑफ में सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, ये धुरंधर मचा सकते है कोहराम
सीएसके और दिल्ली इस सीजन में तीसरी बार भिड़ेंगे. इससे पहले जब दिल्ली और सीएसके के बीच टक्कर हुई थी, तब दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को दोनों मुकाबलों में शिकस्त दी थी. सीएसके के लिए स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना की फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है लेकिन बल्लेबाजी में ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसी और रविन्द्र जडेजा अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं.
मुंबई: रविवार को आईपीएल 2021 (IPL 2021) के पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीम शाम साढ़े सात बजे से दुबई (Dubai) इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी. दिल्ली और सीएसके इस मैच में पूरे दमखम के साथ मैदान में नजर आएंगी और जीत दर्ज कर सीधे फाइनल की टिकट अपने नाम करेंगी. हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा. IPL 2021: पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, इस बार ये टीम बन सकती है चैंपियन
सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टकराएंगी. पिच की बात करें तो दुबई की पिच पर इस बार ज्यादा बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिला है. इस पिच पर पहले फील्डिंग करने का निर्णय सही साबित हो रहा हैं क्योंकि शाम को ओस की भूमिका अहम रहेगी. 170 से 175 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
सीएसके और दिल्ली इस सीजन में तीसरी बार भिड़ेंगे. इससे पहले जब दिल्ली और सीएसके के बीच टक्कर हुई थी, तब दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को दोनों मुकाबलों में शिकस्त दी थी. सीएसके के लिए स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना की फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है लेकिन बल्लेबाजी में ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसी और रविन्द्र जडेजा अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं.
इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
ऋतुराज गायकवाड
ऋतुराज गायकवाड गायकवाड़ ने आइपीएल के इस सीजन में 14 मैचों में कुल 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 101 रन है. उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं. राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के खिलाफ रितुराज गायकवाड़ काफी अच्छी लय में थे और बेहतरीन पारी खेली थी. आईपीएल के दूसरे चरण में ऋतुराज गायकवाड ने कोहराम मचा दिया हैं.
ऋषभ पंत
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल के दूसरे चरण में अच्छी बल्लेबाजी की हैं. मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत के ऊपर बहुत जिम्मेदारी हैं. ऋषभ पंत से टीम को काफी उम्मीदें हैं. पंत ने आईपीएल में बड़ी पारियां खेली हैं. ऋषभ पंत का रिकॉर्ड सीएसके के खिलाड़ शानदार रहा हैं. ऐसे में सबकी निगाहें ऋषभ पंत पर टिकी होंगी.
हेड टू हेड
सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के हेड टू हेड की बात करें तो आईपीएल में दोनों टीमें 25 बार मैच खेल चुकी है. सीएसके ने 15 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 10 मुकाबले में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच पिछले चार लीग मुकाबलों की बात करें तो दिल्ली हावी रही है.
कुल मैच: 24
सीएसके जीता: 15
दिल्ली कैपिटल्स जीता: 10
संभावित प्लेइंग इलेवन-
सीएसके
रुतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसी, मोइन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना/रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड, सैम करन, दीपक चाहर.
दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, रिपल पटेल/मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2021 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

