IPL 2021: मुंबई और चेन्नई के बीच शुरू होगा दूसरे हाफ का मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल

दुबई में 13, शारजाह में 10 और अबू धाबी में आठ मुकाबले कराए जाएंगे। ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आठ अक्टूबर को होगा. ग्रुप चरण के बाद पहला क्वालीफायर 10 अक्टूबर को दुबई में, जबकि एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 क्रमश: 11 और 13 अक्टूबर को शारजाह में होंगे. 15 अक्टूबर को फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा.

रोहित शर्मा व महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मुकाबले से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सिंतबर से आईपीएल 2021 (IPL 2021) के शेष मुकाबले कराए जाएंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को इसकी घोषणा की. आईपीएल का 14वां सीजन इस साल मई में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण बीच में ही स्थगित किया गया था. आईपीएल के दूसरे चरण में 27 दिनों में कुल 31 मैच होंगे. IPL 2021: आईपीएल मैच का 19 सिंतबर से दूसरे फेज का UAE में होगा आगाज, पहले दिन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगी भिडंत

दुबई में 13, शारजाह में 10 और अबू धाबी में आठ मुकाबले कराए जाएंगे. ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आठ अक्टूबर को होगा. ग्रुप चरण के बाद पहला क्वालीफायर 10 अक्टूबर को दुबई में, जबकि एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 क्रमश: 11 और 13 अक्टूबर को शारजाह में होंगे. 15 अक्टूबर को फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा.

बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, "आईपीएल 14 का सीजन जिसे मई मे कोरोना के कारण स्थगित किया गया था वो 19 सितंबर से दुबई में चेन्नई और मुंबई के बीच होने वाले मुकाबले से एक बार फिर शुरू होगा."

बयान में कहा, "इस दौरान सात डबल हेडर्स (पांच मैच भारत में पहले ही कराए जा चुके हैं) होंगे. पिछली बार की तरह ही दोपहर के मैच साढ़े तीन बजे और शाम के मैच साढ़े सात बजे से शुरू होंगे."

आईपीएल के शेष मुकाबले इस प्रकार हैं :

मैच दिन तारीख समय (IST) टीम 1 टीम 2 कहां
30 रविवार 19 सितंबर 19:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस दुबई
31 सोमवार 20 सितंबर 19:30 बजे कोलकाता नाइटराइडर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अबु धाबी
32 मंगलवार 21 सितंबर 19:30 बजे पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्स दुबई
33 बुधवार 22 सितंबर 19:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स सनराइजर्स हैदराबाद दुबई
34 गुरुवार 23 सितंबर 19:30 बजे मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइटराइडर्स अबु धाबी
35 शुक्रवार 24 सितंबर 19:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चेन्नई सुपर किंग्स शारजाह
36 शनिवार 25 सितंबर 15:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स अबु धाबी
37 शनिवार 25 सितंबर 19:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स शारजाह
38 रविवार 26 सितंबर 15:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स अबु धाबी

मैच दिन तारीख समय टीम 1 टीम 2 कहां
39 रविवार 26 सितंबर 19:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुंबई इंडियंस दुबई
40 सोमवार 27 सितंबर 19:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद राजस्थान रॉयल्स दुबई
41 मंगलवार 28 सितंबर 15:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स शारजाह
42 मंगलवार 28 सितंबर 19:30 बजे मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स अबु धाबी
43 बुधवार 29 सितंबर 19:30 बजे राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दुबई
44 गुरुवार 30 सितंबर 19:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई सुपर किंग्स शारजाह
45 शुक्रवार 1 अक्टूबर 19:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स दुबई
46 शनिवार 2 अक्टूबर 15:30 बजे मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स शारजाह
47 शनिवार 2 अक्टूबर 19:30 बजे राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स अबु धाबी
48 रविवार 3 अक्टूबर 15:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पंजाब किंग्स शारजाह

मैच दिन तारीख समय (IST) टीम 1 टीम 2 कहां
49 रविवार 3 अक्टूबर 19:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद दुबई
50 सोमवार 4 अक्टूबर 19:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई सुपर किंग्स दुबई
51 मंगलवार 5 अक्टूबर 19:30 बजे राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस शारजाह
52 बुधवार 6 अक्टूबर 19:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सनराइजर्स हैदराबाद अबु धाबी
53 गुरुवार 7 अक्टूबर 15:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स दुबई
54 गुरुवार 7 अक्टूबर 19:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स राजस्थान रॉयल्स शारजाह
55 शुक्रवार 8 अक्टूबर 15:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस अबु धाबी
56 शुक्रवार 8 अक्टूबर 19:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स दुबई

मैच दिन तारीख समय (IST) कहां
57 रविवार 10 अक्टूबर 19:30 बजे Qualifier 1 दुबई
58 सोमवार 11 अक्टूबर 19:30 बजे Eliminator शारजाह
59 बुधवार 13 अक्टूबर 19:30 बजे Qualifier 2 शारजाह

 

बता दें कि पहला और दूसरा क्वालीफायर 10 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को खेला जाएगा. जबकि एलिमिनेटर 11 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सीजन का खिताबी मैच 15 अक्‍टूबर को खेला जाना है. आईपीएल 2021 के तुरंत बाद भारत को यूएई और ओमान में टी20 विश्‍व कप खेलना है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी