IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के लिए लांच की नई जर्सी, देखें वीडियो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लीग की आगामी 14वें सीजन के लिए शनिवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की. मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, " नई जर्सी में पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है.
मुंबई, 27 मार्च: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लीग की आगामी 14वें सीजन के लिए शनिवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की. मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, " नई जर्सी में पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है. हमारे पांच आईपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं."
मुंबई इंडियंस ने कहा कि पहले की तरह नीले रंग की इस जर्सी में सुनहरे (गोल्डन) रंगों का ज्यादा इस्तेमाल है. मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस आईपीएल के 14वें में नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
One Team. #OneFamily. One Jersey. 💙
Presenting our new MI jersey for #IPL2021 👕✨
Paltan, pre-order yours from @thesouledstore now - https://t.co/Oo7qj5m4cN#MumbaiIndians pic.twitter.com/F0tBT6TXcq
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 27, 2021
मुंबई इंडियंस सर्वाधि पांच बार 2011, 2013, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2021 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

