IPL 2021: RCB के खिलाफ रविंद्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन के बाद वायरल हुआ एमएस धोनी का यह पुराना ट्वीट

सीएसके के कप्‍तान एमएस धोनी शुरू में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. अब धोनी ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है, लेकिन उनके पुराने पोस्‍ट आज भी चर्चा का विषय बन जाते हैं. रविवार को एमएस धोनी का पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर फैला, जब रविंद्र जडेजा के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत सीएसके ने आरसीबी को मात दी.

एमएस धोनी (Photo Credits-IANS)

मुंबई: रविवार को सीएसके (CSK) के बेहतरीन आल राउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपने बल्ले से कमाल कर दिया. जडेजा ने आरसीबी (RCB) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) के ओवर में 37 रन ठोक डाले, जिसमें 5 छक्के शामिल है. मैच के बाद जडेजा और कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर छा गए. इस बीच एमएस धोनी का एक पुराना ट्वीट वायरल हो गया हैं.  IPL 2021: प्रज्ञान ओझा का एमएस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा, अपने प्लेयर्स को गुडलक नहीं बोलते

सीएसके के कप्‍तान एमएस धोनी शुरू में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. अब धोनी ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है, लेकिन उनके पुराने पोस्‍ट आज भी चर्चा का विषय बन जाते हैं. रविवार को एमएस धोनी का पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर फैला, जब रविंद्र जडेजा के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत सीएसके ने आरसीबी को मात दी.

रविवार को जडेजा ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर इतिहास रच दिया. उन्‍होंने एक ओवर में क्रिस गेल के 37 रन बनाने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इस दौरान एमएस धोनी के एक पुराने ट्वीट को भी फैंस और फॉलोअर्स की तरफ से खूब प्रशंसा मिली. 2013 में जडेजा के बारे में आखिर एमएस धोनी ने ऐसा क्‍या कहा था जो सोशल मीडिया पर वापस घुमने लगा.

 

रविंद्र जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ केवल 28 गेंदों में नाबाद 62 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद जडेजा ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके व सीएसके को 69 रन की विशाल जीत दर्ज कराई. इस जीत के साथ ही सीएसके ने आरसीबी का मौजूदा सीजन में अजेय रथ तोड़ा. अंक तालिका में सीएसके टॉप पर पहुंच गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड