IPL 2021: RCB के खिलाफ रविंद्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन के बाद वायरल हुआ एमएस धोनी का यह पुराना ट्वीट
सीएसके के कप्तान एमएस धोनी शुरू में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. अब धोनी ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है, लेकिन उनके पुराने पोस्ट आज भी चर्चा का विषय बन जाते हैं. रविवार को एमएस धोनी का पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर फैला, जब रविंद्र जडेजा के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत सीएसके ने आरसीबी को मात दी.
मुंबई: रविवार को सीएसके (CSK) के बेहतरीन आल राउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपने बल्ले से कमाल कर दिया. जडेजा ने आरसीबी (RCB) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) के ओवर में 37 रन ठोक डाले, जिसमें 5 छक्के शामिल है. मैच के बाद जडेजा और कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर छा गए. इस बीच एमएस धोनी का एक पुराना ट्वीट वायरल हो गया हैं. IPL 2021: प्रज्ञान ओझा का एमएस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा, अपने प्लेयर्स को गुडलक नहीं बोलते
सीएसके के कप्तान एमएस धोनी शुरू में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. अब धोनी ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है, लेकिन उनके पुराने पोस्ट आज भी चर्चा का विषय बन जाते हैं. रविवार को एमएस धोनी का पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर फैला, जब रविंद्र जडेजा के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत सीएसके ने आरसीबी को मात दी.
रविवार को जडेजा ने वानखेड़े स्टेडियम पर इतिहास रच दिया. उन्होंने एक ओवर में क्रिस गेल के 37 रन बनाने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इस दौरान एमएस धोनी के एक पुराने ट्वीट को भी फैंस और फॉलोअर्स की तरफ से खूब प्रशंसा मिली. 2013 में जडेजा के बारे में आखिर एमएस धोनी ने ऐसा क्या कहा था जो सोशल मीडिया पर वापस घुमने लगा.
God realised RAJNI sir is getting old so he created sir ravindra jadeja
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) April 9, 2013
View this post on Instagram
रविंद्र जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ केवल 28 गेंदों में नाबाद 62 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद जडेजा ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके व सीएसके को 69 रन की विशाल जीत दर्ज कराई. इस जीत के साथ ही सीएसके ने आरसीबी का मौजूदा सीजन में अजेय रथ तोड़ा. अंक तालिका में सीएसके टॉप पर पहुंच गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2021 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

