IPL 2021, MI vs DC: मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो का मैच, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का दबदबा है. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में अब तक कुल 29 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने कुल 16 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 13 मैचों में जीत मिली है. मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) में आज यानी शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला मुबंई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो की स्थिति हैं. यह मैच शारजाह (Sharjah) में दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा. पिछले मैच में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की नजरें मुंबई के खिलाफ जीत पर रहेगी. वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रही गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस एक जीत के बाद लय बनाए रखने की फिराक में होगी. IPL 2021, KKR vs DC: केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें

आठ जीत के बाद प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं मुंबई ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त दी थी. दिल्ली 11 मैचों में 16 अंक के दूसरे स्थान पर है.

शारजाह में खेले जाने वाले इस मुकाबले में पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है. ऐसे में दिल्ली की स्पिन तिकड़ी रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और ललित यादव छाप पर सबकी .निगाहें टिकी होंगी. राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

 रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो रोहित शर्मा को फॉर्म में लौटना पड़ेगा. पिछले मैच में रोहित शर्मा ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी थी पर अपनी पारी को बड़ी इनिंग में बदल नहीं पाए. इस मैच में सबकी निगाहें रोहित शर्मा पर होगी.

 श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने चोट से उबरने के बाद अच्छी वापसी की है. उन्होंने हर मैच में अच्छे रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स को श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में सबकी निगाहें श्रेयस अय्यर पर होगी.

हेड टू हेड

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का दबदबा है. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में अब तक कुल 29 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने कुल 16 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 13 मैचों में जीत मिली है. मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है.

कुल मैच: 29

मुंबई इंडियंस जीता: 16

दिल्ली कैपिटल्स जीता: 13

संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

दिल्ली कैपिटल्स

स्टीव स्मिथ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगीसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे और आवेश खान.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड