KKR vs PBKS, IPL 2021 Live Cricket Streaming Online: कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स हाईवोल्टेज मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 45वें मुकाबले में शुक्रवार यानी आज कोलकाता नाईट राइडर्स का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबला दुबई स्थित दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, वहीं इस मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे आएंगे.

कोलकाता नाईट राइडर्स (Photo Credits: Twitter)

अबू धाबी, 1 अक्टूबर: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के 45वें मुकाबले में शुक्रवार यानी आज कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, वहीं इस मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे आएंगे.

आज के इस महामुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की कमान जहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) के हाथों में, वहीं पंजाब किंग्स की अगुवाई देश के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) ऐप पर देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें- IPL 2021, SRH vs CSK: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने हैदराबाद को छह विकेट से दी शिकस्त, सीएसके की प्लेऑफ में जगह हुई पक्की

बता दें आज के मुकाबले में केकेआर की टीम की कोशिश रहेगी कि वह यह मुकाबला जीतकर प्लेऑफ के लिए और मजबूती के साथ आगे बढ़े, वहीं पंजाब किंग्स की टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी.

बात करें अंकतालिका में मौजूदा समय में दोनों टीमों की स्थिति के बारे में तो केकेआर की टीम अपने 11 मुकाबलों में पांच जीत और छह हार के साथ 10 (+0.363) अंक लेकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर काबिज है. वहीं पंजाब की टीम अपने 11 मुकाबलों में चार जीत और सात हार के साथ आठ (-0.288) अंक लेकर सातवें पायदान पर स्थित है.

यह भी पढ़ें- IPL 2021, SRH vs CSK: शारजाह में आज चेन्नई के धुरंधर दिग्गजों को छोड़ेंगे पीछे, रैना, रायडू, डु प्लेसिस और जडेजा के पास इतिहास रचने का मौका

इस प्लेइंग इलेवन के साथ आज मैदान में उतर सकती है केकेआर और पंजाब की टीम:

कोलकाता नाईट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, टिम साउथी, संदीप वारियर, वरुण चक्रवर्ती और लॉकी फर्ग्यूसन.

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, एडेन मार्कराम, दीपक हूडा, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी और हरप्रीत बराड़.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें