IPL 2021: 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है आईपीएल, 30 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 सत्र का आयोजन इस साल नौ अप्रैल के किया जाएगा. आईपीएल का पहला मुकाबला नौ अप्रैल को चेन्नई में गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार यानी आज बयान जारी कर इस खबर की जानकारी दी.
नई दिल्ली, 7 मार्च: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) सत्र का आयोजन इस साल नौ अप्रैल के किया जाएगा. आईपीएल का पहला मुकाबला नौ अप्रैल को चेन्नई में गत विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार यानी आज बयान जारी कर इस खबर की जानकारी दी.
आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आयोजन मुंबई (Mumbai) सहित छह शहरों में किए जाएंगे. अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले और फाइनल मैच खेला जाएगा. फाइनल मैच 30 मई को होगा.
🚨 BCCI announces schedule for VIVO IPL 2021 🚨
The season will kickstart on 9th April in Chennai and the final will take place on May 30th at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad.
More details here - https://t.co/yKxJujGGcD #VIVOIPL pic.twitter.com/qfaKS6prAJ
— IndianPremierLeague (@IPL) March 7, 2021
यह भी पढ़ें- IPL 2021: ये 3 विस्फोटक खिलाड़ी आईपीएल 2021 में एक ओवर में लगा सकते हैं 6 छक्के
आईपीएल के 56 लीग मुकाबलों में चेन्नई (Chennai), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और बेंगलुरु (Bengaluru) में 10-10 मैच होंगे जबकि दिल्ली (Delhi) और अहमदाबाद आठ मैचों की मेजबानी करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

