क्रिकेट

IPL 2021: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी Gautam Gambhir ने Virat Kohli के इस फैसले पर उठाए सवाल, यहां पढ़ें पूरी खबर

आईपीएल के पहले चरण में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी का प्रदर्शन शानदार रहा है. आरसीबी ने अबतक 7 मैच में से पांच में जीत दर्ज करके वो अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे कम से कम तीन मैच जीतने की जरूरत है.

IPL 2021: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी Gautam Gambhir ने Virat Kohli के इस फैसले पर उठाए सवाल, यहां पढ़ें पूरी खबर
विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है. विराट कोहली ने रविवार को इसकी पुष्टि की.आईपीएल के पहले चरण में आरसीबी (RCB) ने शानदार प्रदर्शन किया था. आरसीबी ने 7 में से 5 मैच जीते हैं और वो प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. विराट कोहली के इस फैसले के बाद टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने विराट कोहली के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. IPL 2021: आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रविवार को खेले गए दूसरे चरण के पहले मुकाबले के बाद स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम के दौरान कहा कि विराट कोहली को अभी आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का ऐलान नहीं करना चाहिए था.वर्तमान में उनकी टीम अच्छी स्थिति में है. उनके इस फैसले सेटीम के प्रदर्शन पर काफी असर पड़ेगा. विराट कोहली का ये निर्णय बहादुरी भरा है. लेकिन वो ये ऐलान टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी कर सकते थे.

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि विराट के इस निर्णय से खिलाड़ियों के मन अब ये बात आ जाएगी कि इस बार खिताब विराट कोहली के लिए जीतना है. ऐसे में खिलाड़ी खुद को और पुश करने की कोशिश करेंगे जो उनके खेल पर असर दाल सकता हैं.इसलिए विराट कोहली ने ये निर्णय गलत समय पर लिया है.

आईपीएल के पहले चरण में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी का प्रदर्शन शानदार रहा है. आरसीबी ने अबतक 7 मैच में से पांच में जीत दर्ज करके वो अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे कम से कम तीन मैच जीतने की जरूरत है.

विराट कोहली 2013 में आरसीबी की कप्तानी संभाली थी. इस दौरान विराट ने आईपीएल में अब तक 132 मैचों में टीम की कप्तानी की है. इनमें से 60 में आरसीबी को जीत मिली है,जबकि 65 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है. उनकी अगुवाई में आरसीबी आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है.

आईपीएल के दूसरे चरण में आज आरसीबी का मुकाबला केकेआर के साथ हैं. ये मैच अबू धाबी में खेला जाएगा. पहले चरण में कप्तान विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने पहले चरण में उम्दा प्रदर्शन किया था.दूसरे चरण में भी इन बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. विराट ने अभी तक 199 मुकाबले खेले हैं और 6076 रन बनाए हैं. उनके नाम 5 शतक और 40 अर्धशतक हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).