IPL 2021: स्टंप के पीछे फिर धोनी की कमेंट्री, देखें मजेदार वीडियो

बात करे एमएस कप्तान धोनी (MS Dhoni) की तो हर समय एक्टिव, हर गेंद पर फील्ड बदलना, गेंदबाज को टिप्स देते और विरोधी टीम पर नकेल कसते हुए नजर आते हैं. चेन्नई के कप्तान के रूप 200वां आईपीएल मैच खेल रहे थे. धोनी भले ही बल्ले से रन न बनाए हो पर फील्डिंग को लेकर वो हमेशा टाइट रहते हैं.

एमएस धोनी (Photo credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल (IPL) में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने पुराने अंदाज में नजर आए. सीएसके ने आरआर को 45 रनों से मात दी. मोईन अली और रविंद्र जड़ेजा ने अपनी शानदार फिरकी में आरआर को लपेट लिया. दोनों के सामने आरआर के बल्लेबाजों  ने घुटने टेक दिए. IPL 2021 CSK vs RR: मैच से पहले एमएस धोनी एंड कंपनी ने जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

बात करे कप्तान धोनी की तो हर समय एक्टिव, हर गेंद पर फील्ड बदलना, गेंदबाज को टिप्स देते और विरोधी टीम पर नकेल कसते हुए नजर आते हैं. चेन्नई के कप्तान के रूप 200वां आईपीएल मैच खेल रहे थे. धोनी भले ही बल्ले से रन न बनाए हो पर फील्डिंग को लेकर वो हमेशा टाइट रहते हैं. कल का मैच जिसने देखा होगा और स्टंप माइक से आ रही आवाज को सुना होगा वो समझ गया था कि आज चेन्नई और धोनी का दिन है.

दरअसल, जैसे ही नई गेंद मिली धोनी ने तुरंत विकेट के पीछे से कहा, ‘बॉल सूखा है घूमेगा.’ ऐसे में जडेजा ने 10वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर केवल दो रन दिए. लेकिन जब 12वें ओवर में आए तो पहली ही गेंद पर बटलर को बोल्ड कर दिया. गेंद लेग स्टंप पर गिरी और बटलर के बल्ले के अगल से जाकर सीधे मिडिल स्टंप के बीच में जाकर लगी.

इसके बाद कप्तान एमएस धोनी ने दूसरे छोर से मोईन अली को गेंदबाजी पर लगा दिया. उन्होंने दो ओवर के अंतराल में पांच गेंद में तीन विकेट लेकर मैच पूरी तरह चेन्नई की झोली में डाल दिया.

मैच के दौरान एमएस धोनी ने लगातार फील्डिंग में बदलाव करते नजर आये. स्टंप माइक पर उनकी बातें लगातार गूंज रही थी. जब भी वे जडेजा को नया निर्देश देते तो आवाज आती, ‘जाड पीछे हो जा. थोड़ा अंदर आ जा.’ धोनी को आखिर में उन्हें एक फील्डर मिला नहीं तो वे बोले, ‘एक प्लेयर गायब हो जाता है हमेशा. हां… यह रहा.’ साथ ही तय समय में ओवर पूरा कराने को लेकर भी धोनी सतर्क दिखे. उन्होंने बीच-बीच में कहा, ‘चलो-चलो जल्दी.’

सीएसके का अगला मैच बुधवार को आरसीबी के साथ हैं. सीएसके हमेशा से आरसीबी पर भारी रही हैं पर कल के मैच में कुछ बोला नहीं जा सकता। आरसीबी अच्छे फॉर्म में चल रही हैं ऐसे में मुकाबला कांटे का हो सकता हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड