IPL 2021: देसी खिलाडियों ने मचाया मैदान में धमाक, किया ये कमाल

बता दें कि इन तीनों खिलाड़ियों में से दो नाम ऐसे हैं जो अभी तक भारतीय टीम में नहीं खेले हैं. इस बार गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भारतीय खिलाड़ी जबरजस्त फॉर्म में हैं. पहले मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ. इस मैच में आरसीबी के हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत मैन ऑफ दी मैच चुने गए. उन्होंने 27 रन देकर पांच विकेट चटकाए.

देसी खिलाडियों ने मचाया मैदान में धमाक (Photo credits: Instagram)

मुंबई: आईपीएल (IPL) 2021 का आगाज हो चूका हैं. अभी तक के मैचों में आरसीबी (RCB) का मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), सीएसके (CSK) का दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का केकेआर (KKR) से मुकाबला हो चुका है. तीनों मैचों में मनोरंजन खूब हुआ. इस सीजन के तीनों मैचों में अभी तक भारतीय खिलाड़ी ही मैन ऑफ दी मैच बने हैं. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है.  SRH vs KKR 3rd IPL Match 2021: केकेआर के स्टार बल्लेबाज Rahul Tripathi ने आईपीएल में हासिल किया नया मुकाम

बता दें कि इन तीनों खिलाड़ियों में से दो नाम ऐसे हैं जो अभी तक भारतीय टीम में नहीं खेले हैं. इस बार गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भारतीय खिलाड़ी जबरजस्त फॉर्म में हैं. पहले मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ. इस मैच में आरसीबी के हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत मैन ऑफ दी मैच चुने गए. उन्होंने 27 रन देकर पांच विकेट चटकाए.

इस आईपीएल का दूसरा मैच सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ. इस मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यह मैच दिल्ली ने सात विकेट से जीत गया. शिखर धवन ने शानदार 85 रन की पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ दी मैच चुना गया.

रविवार को खेले गए तीसरे मैच में केकेआर के नीतीश राणा ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मैन ऑफ द मैच के खिताफ से नवाजे गए. नीतीश राणा ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 56 गेंदों पर 80 रन ठोक दिए. नीतीश राणा की पारी में 9 चौके और 4 छक्के मारे.

अभी तक के तीन मैचों में जो खिलाड़ी प्लेयर ऑफ दी मैच चुने गए हैं. उनमें से दो खिलाड़ियों को अभी भारतीय टीम में जगह नहीं मिली हैं. नीतीश राणा और हर्षल पटेल ने अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. नीतीश राणा ने पिछले आईपीएल में भी बढ़िया बल्लेबाजी की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड