IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अक्षर पटेल ने बताया क्‍वारंटीन से आने के बाद टीम के साथियों ने कैसा बर्ताव किया

बता दें कि अक्षर पटेल को कोरोना से संक्रमित होने के कारण 20 दिन तक क्‍वारंटीन में रहना पड़ा था. इसके बाद उनकी टीम में जबरदस्‍त वापसी हुई. वापसी के बाद अक्षर पटेल ने बताया कि जब वो 20 दिन का क्‍वारंटीन करके लौटे तो टीम के साथियों का बर्ताव कैसा रहा था. दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने भारतीय ऑलराउंडर का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्‍ट किया है.

अक्षर पटेल (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्‍टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) हाल ही में कोरोना से ठीक होकर आईपीएल में वापसी की हैं. अक्षर पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए मुकाबला खेला और 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए. ऑलराउंडर की यह शानदार वापसी थी. सुपर ओवर में भी अक्षर पटेल ने सिर्फ 7 रन ही दिए थे. IPL 2021 SRH vs DC: दिल्ली के स्पिनर अक्षर पटेल ने सुपर ओवर को लेकर किया बड़ा खुलासा, ऐसे मनाया कोच और कप्तान को

बता दें कि अक्षर पटेल को कोरोना से संक्रमित होने के कारण 20 दिन तक क्‍वारंटीन में रहना पड़ा था. इसके बाद उनकी टीम में जबरदस्‍त वापसी हुई. वापसी के बाद अक्षर पटेल ने बताया कि जब वो 20 दिन का क्‍वारंटीन करके लौटे तो टीम के साथियों का बर्ताव कैसा रहा था. दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने भारतीय ऑलराउंडर का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्‍ट किया है.

अक्षर पटेल ने कहा, 'मैं बहुत नर्वस था. टीम में लौटा, ट्रेनिंग की और फिर मैच खेलना था. इतने दिनों के बाद वापसी करो तो मैदान में जाने में थोड़ी घबराहट होती है. फिर आईपीएल का मैच खेलना है तो घबराहट ज्‍यादा होना स्‍वाभाविक है. टीम के सभी साथियों ने बहुत सपोर्ट किया. उन्‍हें पता था कि मैं 20 दिन के क्‍वारंटीन से आ रहा हूं. सभी ने मुझे समर्थन दिया तो अच्‍छा लगा कि मुझसे ज्‍यादा वो लोग मुझ पर भरोसा कर रहे हैं.

अक्षर पटेल ने कहा, वापसी के बाद मैंने अपनी रूटीन प्रैक्टिस पर ध्‍यान दिया. 21 दिन क्‍वारंटीन रहने में बिलकुल क्रिकेट नहीं खेला तो ट्रेनिंग सेशन पर ज्‍यादा ध्‍यान दिया. मैं बस सकारात्‍मक सोच रहा था. टेस्‍ट क्रिकेट में मिली लय को बरकरार रखना चाहता था. मैंने इसलिए कोई बदलाव नहीं किया, बस अपने बेसिक्‍स पर ध्‍यान दिया. अक्षर पटेल ने शानदार वापसी की और अपनी टीम को जीत दिलाई.'

 

Share Now

संबंधित खबरें

Tilak Verma And Nitish Kumar Reddy New Milestone: तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने मारी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के खास क्लब में एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट