क्रिकेट

IPL 2021 DC vs RCB: एबी डीविलियर्स की तूफानी पारी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य

एबी डीविलियर्स की तूफानी पारी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य

IPL 2021 DC vs RCB: एबी डीविलियर्स की तूफानी पारी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य
एबी डीविलियर्स (Photo Credits Facebook)

अहमदाबाद: एबी डीविलियर्स (नाबाद 75) की विस्फोटक पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मंगलवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 22वें मुकाबले में बीते सीजन की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा है. बेंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर की बेंगलोर ने 30 रन तक ही अपने दोनों ओपनरों कप्तान विराट कोहली (12) और देवदत्त पडिकल (17) का विकेट गंवा दिया.

इसके बाद रजत पाटिदार (31) और ग्लैन मैक्सवेल (25) ने बेंगलोर की पारी को संभालने की कोशिश की.  लेकिन दोनों बल्लेबाज अपनी पारी को ज्यादा दूर नहीं ले जा पाए. इनके अलाउट होने के बाद डीविलियर्स ने एक छोर संभाले रखा और 42 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. बेंगलोर ने अंतिम पांच ओवर में 56 रन बटोरे.वहीं, अंतिम ओवर में उसने 23 रन जुटाए.  इस ओवर में डिविलियर्स ने तीन छक्के लगाए. यह भी पढ़े: RCB vs RR 16th IPL Match 2021: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में यह कारनामा करने वाले बनें पहले खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे ईशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, आवेश खान, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2021 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).