IPL 2021 CSK vs RR: चेन्नई और राजस्थान की भिड़ंत आज, ये खिलाडी वानखेड़े में मचा सकते है धमाल

आज का मैच कांटे भरा हो सकता हैं. दोनों के पास अच्छे बल्लेबाज हैं. सीएसके (CSK) का पड़ला भारी हैं. आईपीएल के इतिहास में सीएसके और आरआर (RR) की टीमें अब तक 23 बार भिड़ चुकी हैं जहां चेन्नई ने 14 जबकि राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं. आज के मैच में इन खिलाड़ियों पर होगी नजर;

चेन्नई और राजस्थान का आज होगा मुकाबला (Photo credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल (IPL) 2021 का 12वां मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में दोनों ही टीमें जीतने के इरादे से उतरेगी. सीएसके पंजाब (PBKS) को यहां मात देकर पहुंची है, वहीं राजस्थान ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हराया था. दोनों टीमों में एक से एक धुरंधर भरे हैं. IPL 2021 CSK vs DC: सीएसके के खिलाफ ताबड़तोड़ रन बनाने वाले पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया में वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बातें

आज का मैच कांटो भरा हो सकता हैं. दोनों के पास अच्छे बल्लेबाज हैं. सीएसके का पड़ला भारी हैं. आईपीएल के इतिहास में सीएसके और आरआर की टीमें अब तक 23 बार भिड़ चुकी हैं जहां चेन्नई ने 14 जबकि राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं. आज के मैच में इन खिलाड़ियों पर होगी नजर.

इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

सुरेश रैना

पहले मैच में शानदार अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना का राजस्थान के साथ पुराना रिश्ता हैं. रैना का प्रदर्शन अब तक का राजस्थान के खिलाफ बहुत बढ़िया हैं. सीएसके के इस बल्लेबाज ने कई बार राजस्थान के गेंदबाजों की क्लास ली हैं. इस मैच में भी सुरेश रैना पर सबकी नजर होगी. रैना का वानखेड़े पसंदीता मैदान भी हैं. देखना दिलचस्प होगा कि रैना क्या धमाल मचाते हैं.

रविंद्र जड़ेजा

रविंद्र जड़ेजा जैसा फील्डर बड़ी मुश्किल से मिलता हैं. इसका नजारा सबने पिछले मैच में देख ही लिया. जड़ेजा न सिर्फ गेंदबाजी से बल्कि अपनी फुर्तीली फील्डिंग से भी कमाल करते हैं. पिछले मैच में शानदार फील्डिंग की बदौलत सीएसके ने मैच जीता. इस मैच में भी जड़ेजा से काफी उम्मीदें हैं.

दीपक चहर

दीपक चहर ने पिछले मैच में पंजाब को घुटने पर ला दिया था. दीपल चहर स्विंग करने में माहिर हैं. चहर अपनी गेंदबाजी से अच्छे अच्छो को आउट किया हैं.चहर ने पिछले मैच में 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था. इस मैच में भी सीएसके को बड़ी उम्मीद हैं.

संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले मैच में पंजाब के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी. दिल्ली के खिलाफ वे जल्दी आउट हो गए थे पर आज मुकाबला सीएसके के साथ है और संजू सैमसन को बड़ी पारी खेलनी पड़ेगी.

जोस बटलर

इंग्लैंड के इस तूफानी बल्लेबाज का बल्ला चला तो अच्छे-अच्छे गेंदबाज पसीना छोड़ देते हैं. बटलर के बल्ले से अभी तक कुछ खास नहीं हुआ हैं. बेन स्टोक्स के बाहर होने के बाद बटलर पर काफी जिम्मेदारी बढ़ गई हैं. आज के मैच में बटलर पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी